फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girlfriend shows marrige proof says-I am an adult, please release my lover from the police station

Meerut: मैं बालिग हूं, मेरे प्रेमी को थाने से छुड़वा दो साहब! प्रेमिका ने पुलिस को दिखाया शादी का प्रूफ

Sun, 18 Dec 2022 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Dec 2022 12:19 PM IST
सार

मेरठ में एक प्रेमी और उसके परिवार को पुलिस ने कई दिन तक थाने में बैठाए रखा। प्रेमिका ने सीओ के सामने पहुंचकर शादी के प्रमाणपत्र दिखाए तो पुलिस ने युवती को महिला थाने भेज दिया। आगे जानें क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Meerut girlfriend shows marrige proof says-I am an adult, please release my lover from the police station
शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ में प्रेमी और उसके परिवार को पुलिस द्वारा तीन दिन से थाने में बैठाए रखने की सूचना पर शनिवार को प्रेमिका शादी का सर्टिफिकेट लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गई। सीओ सदर देहात देवेश सिंह से युवती बोली, मैं बालिग हूं और मैंने शादी कर ली है। मेरे पति और ससुराल वालों को छुड़वा दो। सीओ ने एसओ जानी से फोन पर बात की तो पता चला कि युवती की गुमशुदगी दर्ज है। पुलिस ने युवती को महिला थाने भिजवा दिया और उसके 164 के बयान दर्ज कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


जानी थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंची। वह एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। युवती ने शादी का सर्टिफिकेट सीओ को सौंपते हुए कहा कि उसकी उम्र 18 साल है। उसके माता-पिता पुरानी परंपरा को मानते हैं, लेकिन वह नई रीति रिवाज को मानने वाली है। पड़ोसी गांव के अपनी ही जाति के युवक से शादी की है, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी की हर खबर पढ़ें: Meerut News Live: प्रदूषण का तेज हुआ वार...एक्यूआई 350 के पार, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने युवती से बात की। युवती ने कहा कि उसके पति और उसके परिजनों को जानी पुलिस ने पकड़ा हुआ है। तीन दिन से वह थाने में बैठे हैं। उनको छुड़वा दो। मुझे और मेरे पति को जान का खतरा है। सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए। 

एसएसपी ऑफिस में शिकायत सुन रहे सीओ सदर देहात देवेश सिंह ने बताया कि युवती ने अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट भी दिखाई है। वह बालिग है। थाना पुलिस को जानकारी दे दी है। वह युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed