{"_id":"61876d0bdf61a64d0a39dd6f","slug":"meerut-girl-sexualy-assaulted-and-attempt-to-murder-after-kidnapping-a-girl-in-kharkhoda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: खरखौदा में युवती को अगवा कर दुष्कर्म और फिर हत्या की कोशिश, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: खरखौदा में युवती को अगवा कर दुष्कर्म और फिर हत्या की कोशिश, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा
Sun, 07 Nov 2021 11:37 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:37 AM IST
सार
मेेरठ के खरखौदा की रहने वाली एक युवती की बहन आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बहन के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसको मारने के नियत से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवती हापुड़ रोड पर जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती करा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के खरखौदा में युवती को अगवा करके दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या की कोशिश की गई है। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। शिकायत मिलने पर खरखौदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच करने की बजाये आरोपी की बातों पर यकीन कर रही, जोकि इसको हादसा बता रहा है।
खरखौदा थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली एक युवती शुक्रवार की शाम 5:00 बजे दुकान से सामान लेने गई थी। वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसको तलाशा। ढाई घंटे बाद युवती अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी हालत में खरखौदा इलाके में पड़ी मिली। युवती की बहन के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया है कि पड़ोस में रहने वाला धर्मेंद्र उसकी बहन को अगवा करके जंगल में ले गया था। आरोप कि जहां उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसको मारने के नियत से जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में युवती हापुड़ रोड पर जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती करा दी।
इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर खरखौदा मामले में लीपापोती करने में लग गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि युवती उसको जंगल में मिली थी। वह शराब के नशे में धुत था। युवती ने लिफ्ट मांगी तो उसने उसको बाइक पर बैठा लिया। नशे में होने के चलते बाइक फिसल गई और युवती नीचे गिर गई। जिसके चलते युवती को चोट लगी है। पुलिस जांच करने की बजाये आरोपी द्वारा बताई कहानी सच मान ली। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तभी जाकर पुलिस ने आरोपी पर केवल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

युवती की हालत की गंभीर, हंगामा
युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। युवती के सिर में 36 टांके आने बताए गए। पुलिस ने इस मामले को हादसा बता दिया तो परिवार के लोगों ने हंगामा किया और पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप तक लगाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पहली तहरीर पुलिस ने ही लिखवाई थी। बाद में उन्होंने दूसरे तहरीर दी है। जिसमें आरोपी धर्मेंद्र पर अश्लील हरकत, दुष्कर्म और जानलेवा की शिकायत दी है।
हादसा बताकर अपहरण का मुकदमा लिखा
इस मामले में खरखौदा थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे है। जांच करने की बजाये थाना पुलिस उल्टा ही धमकी देने लगी। शनिवार दोपहर तक पुलिस मामले को हादसा बताती रही। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया और मामला अधिकारियों तक पहुंचा। तब जाकर पुलिस ने युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ लिखा। जबकि दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई।
युवती के अपहरण का मुकदमा आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ खरखौदा थाने में दर्ज कराया गया है। युवती के बयान दर्ज किये जाएंगे। युवती के माता-पिता नहीं है। परिवार से पुलिस बात कर रही है। पीड़ित युवती के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएगी। -केशव कुमार, एसपी देहात