फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut girl gang-raped in Rohta

मेरठ की युवती से रोहटा में सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 17 Aug 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Meerut girl gang-raped in Rohta
मेरठ की युवती से रोहटा में सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

नशीला पदार्थ देकर तीन युवकों ने जिम में की वारदात, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र में स्थित एक जिम में मेरठ की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर जिम मालिक और दो अन्य युवकों ने वारदात की है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि तीसरा युवक फरार हो गया। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए।
पुलिस के अनुसार, रोहटा निवासी उज्जवल पुत्र अमरपाल का रासना चौराहे पर चौधरी रेस्टोरेंट्स के ऊपर जिम है। उज्जवल और उसका दोस्त सौरव पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम सतवाई और मोनू पुत्र अशोक निवासी रोहटा 15 अगस्त को मेरठ के रोहटा रोड से एक युवती को जिम में लाए थे। पुलिस ने बताया कि शाम से लेकर रातभर युवती को जिम में रखा गया। तीनों युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में युवती को होश आया तो उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने जिम और रेस्टोरेंट में छापा मारा। मौके पर दोनों युवक मिल गए। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया। युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। सोमवार को पुलिस ने दोनों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एक आरोपी मोनू पुत्र अशोक फरार बताया जा रहा है। वह एक क्षेत्रीय सफेदपोश के संरक्षण में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश में दबिश दी जा रही है। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज करा दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जाएगी। फिलहाल जिम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed