{"_id":"624c2a6089662369ab1bc478","slug":"meerut-girl-adamant-on-the-insistence-of-living-with-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, बोली-घरवाले नहीं चाहते कि...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती, बोली-घरवाले नहीं चाहते कि...
Tue, 05 Apr 2022 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:09 PM IST
सार
युवती का आरोप है कि उसके परिजनों ने धमकी दी है कि उसकी शादी कहीं और करा देगे और हमेशा के लिए बेदखल कर देंगे।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिजनों के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि बिरादरी अलग होने की वजह से शादी नहीं कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्याम नगर निवासी युवती ने बताया कि पांच 5 वर्षों से उसका नौचंदी क्षेत्र के रहने वाले उस्मान से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों की एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। जब से दोनों का प्यार परवान चढ़ा हुआ है। युवती ने बताया प्रेमी उससे शादी करना चाहता है। लेकिन उसके घर वाले राजी नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: कोर्ट में पेश हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम, इस मामले में चल रही कार्रवाई
विज्ञापन
दोनों के बीच बिरादरी वजह बन रही है। उस्मान के घर वाले भी राजी हैं। कई बार इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हो चुकी है। युवती के घर वालों ने साफ इंकार कर दिया।
युवती का आरोप है कि उसके परिजनों ने धमकी दी है कि उसकी शादी कहीं और करा देगे और हमेशा के लिए बेदखल कर देंगे। मंगलवार को पीड़िता युवती ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर पुलिस से शादी की गुहार लगाई है।
सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि थाना प्रभारी को आदेश दिया गया। युवती के परिजनों को बुलाकर बातचीत की जाए। युवती बालिग है अपनी मर्जी से फैसला ले सकती है।