मेरठ गौरव हत्याकांड: दलित समाज के लोगों ने गांव से किया पलायन, एसएसपी को सुनाया दर्द, लगाई इंसाफ की गुहार
Meerut Murder Case : मेरठ में एक गांव से दलित समाज के लोगों ने पलायन कर लिया है।वहीं, शुक्रवार को उन्होंने एसएसपी से गौरव हत्याकांड में इंसाफ की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के गौरव हत्याकांड में दबंगों की धमकी से परेशान होकर गांव से पलायन करने वाले दलित समाज के पीड़ित लोग शुक्रवार को कप्तान कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा मांग की है।
डाहर गांव का रहने वाला सौरभ अपने परिवार के साथ शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। सौरभ ने बताया कि बीती 18 फरवरी को उसके भाई गौरव की बहसूमा थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस उसके गांव की रहने वाली कश्यप समाज की ललिता और उसके प्रेमी मोहकम व मोहकम के दोस्त भानु को जेल भेज चुकी है।
सौरभ ने आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजन गांव से गुजरते हुए आए-दिन उन्हें भुगत लेने की धमकी देते है। भाजपा नेताओं से संबंध बताकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कुछ दिन पहले पुलिस के सामने ही आरोपियों ने उन्हें धमकी दी। जिससे तंग आकर बृहस्पतिवार को उनके कुनबे के 40 सदस्यों ने गांव से पलायन कर दिया।
यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे
कप्तान कार्यालय पहुंचे सौरभ और उसके परिवार के लोगों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर अधिकारियों ने पीड़ितों को बेखौफ होकर गांव में रहने का आश्वासन देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार