फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Gang caught stealing oil from trucks parked on roads, four arrested

Meerut: गिरोह का पर्दाफाश, थाने के बाहर खड़े ट्रकों से करते थे तेल चोरी, चार आरोपी दबोचे

Fri, 30 Sep 2022 02:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Sep 2022 02:24 PM IST
सार

सड़क किनारे खड़े दो वाहन ट्रक और टैंकर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है।जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से तेल की कैने मोबाइल और नकदी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Meerut: Gang caught stealing oil from trucks parked on roads, four arrested
थाना देहली गेट पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में देहलीगेट थाना के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक और टैंकर से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तेल की कई कैन, मोबाइल और नकदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से चलते थे। पुलिस का फर्जी आईकार्ड भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैराना: सपा नेता इमरान मसूद पर कोर्ट का शिकंजा, लगाया पांच हजार का जुर्माना, पीएम मोदी से जुड़ा था मामला
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा रखा था, जिससे कोई शक ना करे। सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि तीन आरोपी सिवालखास निवासी मोनू, प्रिंस, इस्तकार को गिरफ्तार किया गया है। इनके अलावा एक आरोपी हरियाणा के सोनीपत निवासी अनुज बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed