{"_id":"64e309c162f9b79e4b082214","slug":"meerut-former-minister-haji-yakub-qureshi-got-bail-in-gangster-case-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को गैंगस्टर मामले में जमानत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को गैंगस्टर मामले में जमानत मिली
Mon, 21 Aug 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:22 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में हाजी याकूब कुरैशी को जहां गैंगस्टर मामले में जमानत मिल गई है वहीं याकूब के बेटे इमरान और फिरोज पर जल्द बड़ी कार्रवाई होगी। एडीएम इसके लिए नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को गैंगस्टर मामले में जमानत मिल गई है। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को सोमवार को बड़ी राहत मिल गई। गैंगस्टर के मामले में उनको जमानत मिल गई है। याकूब कुरैशी के वकील हरिओम शर्मा ने जमानत मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर खरखौदा पुलिस ने छापा मारा था। याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम सहित 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। याकूब परिवार पर सात महीने बाद गैंगस्टर का दूसरा मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
याकूब और उनके दोनों बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। याकूब के बेटे इमरान और फिरोज को जमानत मिल चुकी है। मार्को याकूब कुरैशी के एडवोकेट हरिओम शर्मा ने बताया कि उनको गैंगस्टर में जमानत मिल गई है। याकूब कई महीने से सोनभद्र जेल में बंद है।
विज्ञापन