दुष्कर्म मामला: फुटेज गायब, होटल में मिली दानिश अखलाक की लोकेशन, पिस्टल-नोटों के साथ साकिब का वीडियो वायरल
Meerut News: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरे बेटे का नोटों और पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुष्कर्म के आरोपी दानिश पर होटल की वारदात के दिन की फुटेज गायब कराने का आरोप है वहीं पुलिस जांच में दानिश की लोकेशन होटल में ही मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के आरोप में पूर्व सांसद के बेटे की गिरफ्तारी के मामले जब पुलिस वारदात स्थल होटल क्रोम पहुंची तो वहां से सीसीटीवी फुटेज गायब मिली। इस पर होटल मालिक ने कहा कि उनके यहां दो दिन का ही सीसीटीवी फुटेज का बैकअप होता है। वहीं घटना वाले दिन आरोपी और युवती की मोबाइल की लोकेशन होटल में मिली।
दिल्ली की युवती बोली- दानिश के बुलाने पर आई थी मेरठ
दिल्ली की युवती 22 अगस्त को दानिश के बुलाने पर मेरठ आई थी। दानिश उसे लेकर दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम पहुंचा। इसी मुलाकात के बाद युवती ने दानिश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: Meerut: ब्वॉयफ्रेंड के सोशल मीडिया पर दिखा कुछ ऐसा, सच जानकर हक्की-बक्की रह गई गलफ्रेंड, पुलिस से मांगा न्याय
होटल में रुकने का रिकाॅर्ड नहीं, लोकेशन वहीं मिली
पुलिस की अपनी जांच होटल से शुरू की। यहां 22 अगस्त और उससे पहले की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली। होटल में दानिश और युवती के रुकने का रिकाॅर्ड भी नहीं मिला। पुलिस अब पड़ताल करेगी कि क्या वास्तव में केवल दो दिन की ही रिकार्डिंग होटल में सुरक्षित रहती है। घटना वाले दिन होटल में मौजूद स्टाफ के बयान भी पुलिस दर्ज करेगी।
सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि पुलिस का फोकस युवती के बयान दर्ज कराने और साक्ष्य संकलन पर है। इसी दौरान होटल की भी जांच कराई जाएगी। होटल क्रोम को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिलती रही हैं। लोकेशन मोबाइल की होटल में ही मिली है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। यदि होटल में लापरवाही पाई गई तो होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ युवती से दुष्कर्म के मामले में उनका बेटा दानिश गिरफ्तार हुआ वहीं सोशल मीडिया पर दूसरे बेटे का एक करीब डेढ़ साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शाहिद अखलाक का बड़ा बेटा साकिब कार चला रहा है और कार के अंदर नोटों की गड्डियां और दो पिस्टल रखी हैं। पुलिस इस वीडियो की जांच में जुट गई है।
बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे साकिब का दोस्तों के साथ लग्जरी कार में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साकिब कार चला रहा है और कार की पिछली सीट पर एक थाल में नोटों की गड्डियां और दो पिस्टल रखी हुई हैं।
गाड़ी में मौजूद युवक नोटों के बंडलों के साथ रील बनाते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे टोपी पहने खालिद की एक महीने पहले मौत हो चुकी है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।