{"_id":"65ba8c21bf49384e070cc94d","slug":"meerut-father-wants-to-force-minor-daughter-into-prostitution-mother-seeks-justice-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराना चाहता है पिता, ननिहाल से अपहरण करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराना चाहता है पिता, ननिहाल से अपहरण करने का लगाया आरोप
Thu, 01 Feb 2024 12:03 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:03 AM IST
सार
Meerut News: मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर नाबालिग बेटी से देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय मांगा। महिला ने बेटी का ननिहाल से अपहरण करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने पति और अन्य ससुराल वालों पर अपनी नाबालिग बेटी को जबरन देह व्यापार में धकेलने के प्रयास और बेटी का ननिहाल से अपहरण करने का आरोप लगाया। बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। उसकी शादी 16 साल पहले टीपीनगर क्षेत्र के युवक से हुई थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि उसका पति और सास घर में देह व्यापार करते हैं। महिला पर भी देह व्यापार करने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने उसे जबरन नशीला पदार्थ खिलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: जेठ व ननदोई ने किया दुष्कर्म, शिकायत पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकला, पीड़िता ने SSP से मांगा न्याय
विज्ञापन
आरोप है कि अब पति और ससुराल वाले उसकी 13 साल की नाबालिग बेटी को देह व्यापार में धकेलना चाहते हैं। जिसके चलते वह अक्सर महिला के साथ मारपीट करते थे। परेशान होकर महिला मायके में रहने लगी।
आरोप है कि मंगलवार को पति, जेठ और सास उसके साथ मारपीट करके उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए। पीड़िता ने बेटी को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।