फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Father committed suicide by hanging himself after a case was registered against his son

Meerut: बेटे के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, पिता ने आहत होकर उठाया दर्दनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 23 Dec 2022 11:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Dec 2022 11:35 AM IST
सार

Meerut News : बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो पिता ने आहत होकर खौफनाक कदम उठा लिया। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Meerut: Father committed suicide by hanging himself after a case was registered against his son
आत्महत्या

विस्तार

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव निवासी युवक पर जानलेवा हमले व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ। इससे आहत होकर उसके पिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह बेटे पर दर्ज मुकदमे के बाद से परेशान थे। 

विज्ञापन


हाईवे स्थित खड़ौली गांव निवासी लगभग अमरपाल (48) पुत्र लाल सिंह मजदूरी करते थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद अमरपाल अपने कमरे में चले गए थे। कुछ देर बाद परिजनों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने जंगले से झांककर देखा तो उसका शव पंखे से लटका हुआ था। यह देख परिजनों की चीख निकल गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पश्चिमी यूपी में कड़ाके ठंड, छूट रही लोगों की कंपकंपी, हादसे में तीन की मौत, पढ़ें हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मृतक के बेटे राजू पर गांव के ही एक परिवार ने लगभग 12 दिन पूर्व जानलेवा हमले व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी पुलिस जांच कर रही थी। बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पिता परेशान चल रहा था। कंकरखेड़ा के कार्यवाहक थाना प्रभारी श्यौपाल सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed