फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Exodus posters put up in Meerut city sports factory fire as a threat

Meerut: शहर के बीच कॉलोनी में लगे पलायन के पोस्टर, इस बात से परेशान होकर लोगों ने दी चेतावनी

Sun, 10 Sep 2023 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Sep 2023 12:54 PM IST
सार

मेरठ के फूलबाग कॉलोनी निवासी लोगों ने एक फैक्टरी से परेशान होकर अपने घरों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Meerut: Exodus posters put up in Meerut city sports factory fire as a threat
पलायन के पोस्टर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के फूलबाग काॅलोनी गली नंबर तीन में लोगों ने पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। लोगों का आरोप है कि यहां अवैध स्पोर्ट्स फैक्टरी में कई प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है। इसे बंद नहीं कराया गया तो वे पलायन को मजबूर होंगे। बाद में अग्निशमन विभाग की टीम भी जांच करने पहुंची। वहीं सोशल मीडिया पर भी मामला वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


फूलबाग काॅलोनी गली नंबर तीन में एक स्पोर्ट्स फैक्टरी है। पास ही गोदाम में तरह-तरह के केमिकल और अन्य सामान रखा रहता है। पूर्व प्रधान अनिल अग्रवाल, सराफा व्यापारी महेश चंद्र वर्मा, एडवोकेट जितेंद्र शर्मा, निर्भय सिंह वर्मा, सुभाष प्रजापति और हरीश गोस्वामी आदि तमाम लोगों ने नौचंदी थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर अग्निशमन विभाग से शिकायत की गई।

विज्ञापन

शनिवार को पलायन के पोस्टर-बैनर चस्पा होने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। लोगों का कहना था कि फैक्टरी मालिक की एक इंस्पेक्टर से जान-पहचान है, जिसके चलते उसकी अवैध फैक्टरी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। 

एडवोकेट जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत लेबर ऑफिस और अग्निशमन विभाग की टीम से की थी, वहां से जानकारी मिली है कि यह फैक्टरी अवैध है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। पहले भी सूरजकुंड क्षेत्र में आग लग चुकी है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

झूठा लगाया गया है आरोप
एडवोकेट जितेंद्र ने बताया कि शिकायत करने के बाद फैक्टरी मालिक, उसकी पत्नी, बेटी ने छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया है। जितेंद्र का कहना है कि फूलबाग काॅलोनी की गली छोटी है। ऐसे में यदि आग लग गई तो उसको बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी ही अंदर आ सकती है। 

फैक्टरी के आवासीय क्षेत्र में होने की जानकारी मिली है। हमारी टीम जांच कर रही है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार राय, सीएफओ, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed