फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Elevated road-flyover will provide relief from traffic jam, approved in Meda hackathon

Meerut: एलिवेटेड रोड-फ्लाईओवर दिलाएंगे जाम से मुक्ति, मेडा की हैकेथॉन में लगी मुहर, छह जोन में बांटा शहर

Wed, 09 Oct 2024 01:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 09 Oct 2024 01:50 PM IST
सार

मेरठ शहरवासियों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है। रैपिड और मेट्रो शहर में आने से पहले शहर के हालात बदल जाएंगे। मंगलवार को एनएच-58 स्थित रिसॉर्ट में यातायात प्रबंधन को लेकर हुई हैकेथॉन (गोल मेज बैठक) में इस पर मुहर लगी।

विज्ञापन
Meerut: Elevated road-flyover will provide relief from traffic jam, approved in Meda hackathon
मेरठ में मेडा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड और मेट्रो के शहर में आने से पहले हालात बदल जाएंगे। जाम के नासूर से निजात मिलेगी। आसपास के जनपदों से आने वाले लोग अनायास शहर में नहीं प्रवेश करेंगे। बाहरी मार्गों से होकर वे निकल जाएंगे। इसके लिए इनर रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) 300 करोड़ खर्च कर सड़कों को चौड़ा करेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को एनएच-58 स्थित रिसॉर्ट में यातायात प्रबंधन को लेकर हुई हैकेथॉन (गोल मेज बैठक) में इस पर मुहर लगी। जनप्रतिनिधियों और शहर के अग्रणी लोगों ने मंथन किया। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि लैंड मॉनीटाइजेशन के बाद संपत्ति बेचने पर करीब 300 करोड़ रुपये की आय हुई है। इस धनराशि से शहर को छह जोन में बांटकर विकास कार्य होंगे। छह से आठ महीने में सभी विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि मेडा ने 140 गांव हमसे ले लिए, वहां भी विकास कार्य कराए जाएं।
विज्ञापन


एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बस स्टैंड, फल व सब्जी मंडी शहर से हटकर बाहर स्थापित होनी चाहिए। आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, कैंट बोर्ड के अभियंता पीयूष गौतम, एनसीआरटीसी तथा अन्य विभागों के अफसरों ने पक्ष रखे। रियल एस्टेट डवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गर्ग, महामंत्री कमल ठाकुर, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता, उप्र आर्किटेक्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जागेश कुमार, डाॅ. चरण सिंह लिसाड़ी, अमित अग्रवाल, विपुल सिंघल, नवीन अग्रवाल, सनी गुप्ता, रवींद्र तेवतिया, आर्किटेक्ट सारिका सिंघल, उद्यमी निपुन जैन ने भी सुझाव दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों के न पहुंचने पर उखड़े जनप्रतिनिधि
हैकेथॉन में नगर आयुक्त समेत विभिन्न विभागों के अफसर नहीं पहुंचे। कुछ अफसरों ने तो बेहद कनिष्ठ को ही सहभागिता को भेज दिया। इस पर जनप्रतिनिधि उखड़ गए। डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सोमेंद्र आदि ने कहा कि जिन अफसरों के पास उन्हें सुनने तक फुर्सत नहीं वे क्या काम करेंगे। मेज पर रखी उनकी पट्टिकाएं हटाने को भी उन्होंने कहा।

जोन-1 प्रस्तावित मुख्य परियोजनाएं
- 80 करोड़ से बच्चा पार्क से जली कोठी चौराहा तक थापरनगर के समानांतर नाले के ऊपर एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य।
- 50 करोड़ से बच्चा पार्क, टाउन हॉल, जिमखाना, कचहरी परिसर कॉलेज परिसर में अंडर ग्राउंड अथवा मल्टीलेवल पार्किंग।
- 12.50 करोड़ से भूमिया पुल विक्टोरिया पार्क और आबूनाले पर मंगल पांडे नगर जाने वाले टी पाइंट, मेघदूत सिनेमा कचहरी क्रासिंग, वेस्टर्न कचहरी क्रासिंग, बच्चा पार्क क्रासिंग, दिल्ली रोड क्रासिंग के सुधार कार्य।
- 10 करोड़ से बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी को हटाते हुए इंद्रिरा चौक से जली कोठी तक सड़क का विकास कार्य।
- 6.25 करोड़ से जेलचुंगी क्रासिंग तथा गांधी आश्रम गढ़ रोड क्रासिंग, यूनिवर्सिटी, साकेत एलआईसी मवाना रोड पर चारों ओर फ्री-लेफ्ट बनाए जाने का काम।
- पांच करोड़ से व्यस्त चौराहे कमिश्नरी आवास चौराहा, जेल चुंगी चौराहा, तेज गढ़ी चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा आदि पर लैफ्ट हैंड फ्री कैरिज वे का निर्माण।-
- दस करोड़ से ग्राम अम्हेड़ा आदिपुर से मनोज तलवार चौक तक 4.50 किमी. रोड का चौड़ीकरण कार्य।
जोन-2 की प्रस्तावित मुख्य परियोजनाएं
- 25 करोड़ से किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर भावनपुर के पास एनएच द्वारा निर्मित किए जा रहे ईस्टर्न बाईपास के जंक्शन से जेलचुंगी तक किला परीक्षितगढ़ रोड के लगभग 7 किमी. लम्बाई का चौड़ीकरण कर फोरलेन डिवाइडर रोड का निर्माण।
- 10 करोड़ से किला रोड तथा गढ़ रोड पर जंक्शन के फलस्वरूप दोनों मार्गों को फोरलेन किए जाने को काली नदी के मौजूदा पुल को फोरलेन करने व चौड़ीकरण का काम।
- 7.31 करोड़ से किला परीक्षितगढ़-गढ़ रोड आबूनाला-2 के चौड़ीकरण का कार्य। 

जोन-3 की प्रस्तावित परियोजनाएं
- 80 करोड़ से बिजली बंबा बाईपास का चौड़ीकरण व डिवाइडर का निर्माण कार्य।
- साढ़े तीन करोड़ से गगोल रोड पर ऑफ स्ट्रीट पार्किंग का निर्माण कार्य।
- छह करोड़ से गगोल रोड चौक, केसरगंज रोड चौक, शॉप्रिक्स मॉल चौक पर जंक्शन इंप्रूवमेंट का कार्य।
जोन-4 की प्रस्तावित परियोजनाएं
- 15 करोड़ से दिल्ली रोड से बागपत रोड को मिलाने वाली ट्रांसपोर्ट नगर के मध्यम स्थित सड़क का विकास कार्य।
- 28 करोड़ से परतापुर औद्योगिक क्षेत्र से ट्रांसपोर्ट नगर तक करीब 7 किमी. सड़क चौड़ीकरण कार्य।
- 12.61 करोड़ से परतापुर बाईपास से घाट रोड तक रजवाहे के समानांतर सड़क का निर्माण तथा विकास कार्य।
- 10.27 करोड़ से मेरठ-रूड़की बाईपास सुशान्त सिटी के सामने- घाट रोड तक चौड़ीकरण।
- 6.39 करोड़ से बागपत रोड से घाट रोड तक के चौड़ीकरण का कार्य।

जोन-5 की प्रस्तावित परियोजनाएं
- 6.93 मेरठ-रूड़की बाईपास सेंट्रल डिस्टलरी व ब्रेवरीज आबूनाला-2 पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य।
- 2 करोड़ से रेलवे स्टेशन चौक पर जंक्शन इंप्रूवमेंट का कार्य।
- 55 लाख से कंकरखेड़ा बाईपास खिर्वा रोड कैलाशी हॉस्पिटल तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य।
जोन-6 की प्रस्तावित परियोजनाएं
- 5.55 करोड़ से मेरठ-रूड़की बाईपास मेरठ कैंट बाउंड्री वाया सोफीपुर रोड तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य।
- 5.24 करोड़ से मेरठ-रूड़की बाईपास पावली खास पर कंकरखेड़ा तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य।
- 2.06 करोड़ से खटकाना पुल-मवाना रोड तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य।

यह भी देखें: Bijnor Case: दो महीने के बच्चे को मां ने मार डाला, दिल दहला देगी ये वारदात | UP Crime |Amar Ujala UP

सड़कें चौड़ी की जाएं : गोविल
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि अपने शहर को प्यार करें। आने वाले समय में एनसीआर में जमीन नहीं मिलने वाली है, ऐसे में शहर में ही हमें बेहतर प्रबंधन करना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने से ज्यादा जोर इन्हें चौड़ा करने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चौराहों पर बने राउंड अबाउट पर यातायात टकराए नहीं बल्कि आसानी से निकले।

सबसे पहले अतिक्रमण हटाओ : बाजपेयी
डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि मेडा ने 300 करोड़ की आय और उसे विकास कार्यों में लगाने की जो पहल की है वह आरआरटीएस व एनसीआरटीसी को भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर अतिक्रमण मुक्त होना चाहिए। तीन महीने का समय दें और बिना भेदभाव के कार्रवाई होनी चाहिए। खोखा व पटरी वालों के लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था पहले हो।

 

मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाए : सांगवान
बागपत सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि मेडा के मास्टर प्लान-2031 में शहर के साथ ही ग्रामीण इलाके भी आ गए हैं। ऐसे में मेडा की जिम्मेदारी है कि वह केवल शहर के विकास तक सीमित न रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उसी के अनुरूप विकास कराया जाना चाहिए। शहर में मल्टीलेवल पार्किंग न होना बड़ी समस्या है, इसपर काम हो।

शहर का हर चौराहा बदहाल : तोमर
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि केवल सड़कें बनाने से समस्या दूर नहीं होगी। अतिक्रमण नासूर बन चुका है, इससे निजात पाने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। सड़कें चाहे कितनी लंबी-चौड़ी बन जाएं उन पर अतिक्रमण रहेगा तो कोई फायदा ही नहीं होगा। हर चौराहा बदहाल है, जरूरी है 100 मीटर तक फ्री जोन विकसित किया जाए।

बस अड्डे, ट्रांसपोर्टनगर शहर से बाहर हों: अग्रवाल
कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि परतापुर हवाई पट्टी रोड से जुर्रानपुर तक मार्ग है, जिससे सुदृढ़ किया जाए तो यातायात सुलभ हो जाएगा। उन्होंने घाट रोड पर 35 करोड़ की विकास परियोजनाएं पर भी आपत्ति जताई और कहा कि समान रूप से काम होने चाहिए। जाम से निपटने के लिए बस अड्डे व ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed