फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Electric bike made by two brothers on PVC pipe, will travel 150 km in just five rupees

Meerut: दो भाइयों ने पीवीसी पाइप पर बना डाली इलेक्ट्रिक बाइक, मात्र पांच रुपए में  घुमाएगी 150 किमी

Mon, 31 Oct 2022 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Oct 2022 04:17 PM IST
सार

 बुलेट की ख्वाहिश पूरी न हो सकी तो मेरठ के दो भाइयों ने खुद ही इलेक्ट्रिक बाइक बना डाली।  बाइक को बनाने का काम जून में शुरू किया था और तीन महीने में ही इसे बनाकर तैयार कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut: Electric bike made by two brothers on PVC pipe, will travel 150 km in just five rupees
बाइक के साथ अक्षय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलेट की ख्वाहिश पूरी न होने पर मेरठ के दो भाइयों ने पीवीसी पाइप पर ही अपने खर्च से शानदार इलेक्ट्रिक बाइक बना डाली। जो मात्र पांच रुपए में आपको 150 किमी घुमा सकती है। 

विज्ञापन


गगन विहार में रहने वाले अक्षय और अनमोल कुमार ने तेजस नाम की यह बाइक तैयार की है। उन्होंने बताया कि बाइक का काम जून में शुरू किया था और तीन महीने में ही इसे बनाकर तैयार किया है। पिता धनपाल सिंह कैंट बोर्ड में कर्मचारी हैं। दोनों ने पहले पापा से बुलेट बाइक दिलाने की ख्वाहिश जाहिर की थी। लेकिन बाइक न मिलने पर दोनों ने घर पर ही बाइक तैयार करने की ठान ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईसाई बनाए 400 हिंदूओं का दर्द: अंधेरी रात में मोमबत्ती की रोशनी में पढ़वाते थे ग्रंथ, क्रिसमस पर था बड़ा प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय एमए सोशियोलॉजी की और अनमोल पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं। आर्ट में दिलचस्पी रखने वाला अक्षय ने पीवीसी पाइप पर बाइक का डिजाइन तैयार किया तो भाई अनमोल ने तकनीकी खाका बनाया। उन्होंने बताया कि बाइक में 60 वोल्ट की लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया है। जिसको चार्ज होने में चार घंटे का समय लगता है। इसके अलावा इसमें स्कूटी के सोकर लगाए हैं, जो इसको कंफर्टेबल बनाते हैं।

बढ़ती पेट्रोल की महंगाई में यह इलेक्ट्रिक बाइक लोगों के पैसे बचा सकती है और पर्यावरण को बचाने में भी कारगार है। अनमोल और अक्षय ने तेजस का नाम भारतीय वायुसेना के विमान के ऊपर रखा है। इसे बनाने में कुल 35 हजार रूपए का खर्च आया है। जिसमें 22 हजार रुपए की बैटरी शामिल है। उनका कहना है कि बाइक पर अभी कार्य भी किया जा रहा है। जिससे इसकी लागत को और कम किया जा सके।

पहले भी दोनों भाइयों ने जीते हैं ईनाम
अक्षय और अनमोल ने पहले भी काफी इलेक्ट्रिक चीज बनाई हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने ड्रोन बनाए था। इसके अलावा अपना खुद का यूट्यूब चैनल भी चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed