{"_id":"66ba456e28333c47910ef1c6","slug":"meerut-eighth-class-student-stopped-going-to-school-due-to-fear-of-two-miscreants-2024-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दो मनचलों के डर से आठवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, कभी हाथ पकड़ते हैं, कभी करते हैं बदतमीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दो मनचलों के डर से आठवीं की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, कभी हाथ पकड़ते हैं, कभी करते हैं बदतमीजी
Mon, 12 Aug 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:58 PM IST
सार
आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने दो मनचलों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड की एक कालोनी में रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा ने दो मनचलों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो मनचले स्कूल आने जाने के दौरान छात्रा से छेड़खानी करते हैं और अश्लील फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा की मां और बड़ी बहन से भी मारपीट की।
पीड़िता की मां ने बताया कि पिछले 15 दिन से जब भी उनकी बेटी स्कूल पढ़ने जाती है, तभी पड़ोस में रहने वाले दो आरोपी रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करते हैं। एक सप्ताह पहले आरोपियों ने छात्रा का हाथ पकड़कर बदतमीजी की। आरोपियों की करतूत से परेशान होकर छात्रा रोते हुए घर लौट आई थी और कहा कि वह स्कूल नहीं जाएगी।

छात्रा की मां ने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने पीड़िता को पीटा। छात्रा की बड़ी बहन अपनी मां को बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा। आसपास के लोगों ने मां-बेटी को बचाया। इसके बाद से पीड़ित छात्रा स्कूल नहीं जा रही है।
इस मामले की शिकायत छात्रा की मां ने हसनपुर चौकी पर की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को मां ने भावनपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इस मामले की शिकायत छात्रा की मां ने हसनपुर चौकी पर की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को मां ने भावनपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। थाना पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।