{"_id":"63751743a29d140bd17c1958","slug":"meerut-effigy-of-aftab-burnt-at-commissioner-office-demand-for-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा मर्डर केस : मेरठ में कमिश्नरी पर फूंका आफताब का पुतला, हिंदू जागरण मंच ने की फांसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा मर्डर केस : मेरठ में कमिश्नरी पर फूंका आफताब का पुतला, हिंदू जागरण मंच ने की फांसी की मांग
Wed, 16 Nov 2022 10:47 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:47 PM IST
सार
श्रद्धा मर्डर केस : मेरठ में कमिश्नरी पर हत्यारे आफताब का पुतला फूंका गया। हिंदू जागरण मंच ने कातिल आफताब को फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन
आफताब का पुतला फूंका।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में श्रद्धा की हत्या कर टुकड़ों में लाश करने वाले आफताब के खिलाफ कार्रवाई की मांग मेरठ से भी उठनी शुरू हो गई है। हिंदुत्व की आवाज के बैनर तले जहां एक ओर आफताब का कमिश्नरी चौराहे पर पुतला फूंका गया तो वहीं दूसरी ओर हिंदू जागरण मंच ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद ही वापस लौटे।
विज्ञापन
हिंदुत्व की आवाज के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कमिश्नरी पर आफताब के खिलाफ नारेबाजी कर मुकदमे को फास्ट ट्रेक कोर्ट में चलाकर फांसी देने की मांग रखी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। सीबीआई और एनआईए से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि उसको सजा नहीं दी गई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं हिंदू जागरण मंच के बैनर तले संयोजक मेरठ महानगर ललित गुप्ता ने कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। उन्होंने मांग रखी कि एनआईए से जांच कराई जानी चाहिए, यह बड़ी साजिश के साथ घटना की गई है। हिंदू जागरण मंच ने फांसी की सजा देने की मांग रखी।