{"_id":"603339928ebc3ee975200bb2","slug":"meerut-drunk-youth-created-uproar-after-denying-to-pee-outside-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: घर के बाहर लघुशंका करने से रोकने पर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट व तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: घर के बाहर लघुशंका करने से रोकने पर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, मारपीट व तोड़फोड़
Mon, 22 Feb 2021 11:43 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:43 PM IST
सार
- पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में रविवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। एक घर के बाहर लघुशंका और गाली गलौच करने से रोकने पर उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया और जमकर मारपीट की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस स्ट्रीट पर चिराग बिंदल का परिवार रहता है। रविवार देर रात चिराग के घर के सामने एक गाड़ी में कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान दो युवक गाड़ी से उतरकर घर के दरवाजे पर लघुशंका करने लगे। तभी उनमें गली गलौच होने लगी।
विज्ञापन
बताया जाता है कि चिराग और उनके परिवार के कुछ लोग भी बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को वहां से आगे जाने के लिए कहा तो वह अभद्रता पर उतर आए। गाड़ी सवार युवक भी बाहर निकल आए। वे मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद चिराग सीधे सदर बाजार थाने आ गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है। चिराग का कहना है कि उनके घर के सामने एक होटल है। वहां हर रोज शराब के नशे में युवक अभद्रता और मारपीट करते हैं।
आरोप है होटल संचालक हंगामा करने वालों का ही साथ देता है। सदर बाजार पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। आरोपियों के नाम आकिब, हरिओम और मोहित बताए जा रहे हैं, जो मोदीनगर के रहने वाले हैं।