फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Dr. Anil Prakash Joshi reached Meerut on a cycle tour for environmental protection

MEERUT: पर्यावरण संरक्षक डॉ.अनिल प्रकाश जोशी बोले- परिवर्तन वही ला सकते हैं जिन्होंने कष्ट झेला है

Sat, 05 Nov 2022 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 05 Nov 2022 01:38 PM IST
सार

पर्यावरण सरंक्षण को लेकर मुंबई से शुरू की गई साईकिल यात्रा के साथ पद्म भूषण डाॅ. अनिल प्रकाश जोशी 'द माउंटेन मैन' आज मेरठ पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से यात्रा देहरादून के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
MEERUT: Dr.  Anil Prakash Joshi reached Meerut on a cycle tour for environmental protection
मेरठ पहुंचे डॉ अनिल प्रकाश जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पद्म भूषण डाॅ. अनिल प्रकाश जोशी द माउंटेन मैन का मेरठ में जोर शोर से स्वागत किया गया। पर्यावरण से प्रकृति पथ यात्रा संयोजन समिति एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा बृहस्पति भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रगति से प्रकृति पथ के तहत मुंबई गेट वे ऑफ इंडिया से साइकिल यात्रा कर रहे पद्म भूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी द माउंटेन मैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि परिवर्तन वहीं ला सकते हैं जिन्होंने संघर्ष झेला हो।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: MEERUT:  पुलिस मुठभेड़ में लूट करने वाले शातिर गिरोह का बदमाश  गिरफ्तार, हथियार व बाइक बरामद
विज्ञापन


डॉ. अनिल जोशी के मेरठ पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। परतापुर बाईपास स्थित सुभारती विवि में स्वागत के बाद उनका व्याख्यान हुआ। जिसके बाद सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में जागरूक नागरिक एसोसिएशन व पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वह शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि इंदौर एक स्वच्छ शहर में जगह बनाए हुए है। जब इंदौर पहुंचा तो वो खरा उतरा। वहां के लोगों में जागरूकता है, उसके बाद मेरठ का नाम लिया। 1857 के बाद से यहां को धरती की आवाज कुछ दब सी गई है। पानी की समस्या है यहां का पानी खतरे पर जा चुका है। हम बंटे जरूर हों लेकिन हम एकजुट भी हो सकते हैं। परीवर्तन वही ला सकते हैं जिन्होंने कष्ट झेला हो।
 

शहीद मंगलपांडे ने मेरठ में ध्वजारोहण किया। ये यात्रा मेरी नहीं, सभी को यात्रा है, पर्यावरण को बचाने की यात्रा है। सौ वर्ष में से पिछले 10 वर्षों के आंकड़े निकाल लीजिए। प्रकृति की आपदाएं कितनी आईं। पृथ्वी में हमारी वापिसी तय है, लेकिन हम इसका ध्यान नहीं रख रहे हैं। आपका जीवन प्रकृति के नियंत्रण में है, आप इस प्रकृति का कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विभिनताओं के बीच इसने इंसान को जन्म दे दिया और इंसान को बुद्धि दे दी। प्रकृति ने इंसान से समानता की अपेक्षा की थी। बाघो की संख्या ज्यादा होगी और हिरन की संख्या कम होगी तो बाघ आपके बीच में होगा और ऐसा हो रहा है। सब मनुष्य एक हैं और बंट गए। देश अलग हो गए, धर्म जाति में बंट गए। लेकिन प्रकृति से जीत नहीं पाए, कोविड ने ये बड़े बड़े देशों को दिखा दिया। प्रकृति की ताकत को समझने की जरूरत है, इसे बचाने के लिए इसको गंभीर रूप से लेना होगा। प्रकृति और पृथ्वी का कुछ बिगाड़ नहीं सकते।

कहा कि प्रकृति को समझने के अलावा इंसान के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। आपकी जान और जहान अब आपके हाथों में है। कलयुग के इस दौर में हम अपने से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं। अपनी पीढ़ियों की चिंता नहीं है, दुर्व्यवहार से प्रकृति का नुकसान हो रहा है। लेकिन प्रकृति का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। नवंबर में पंखे चल रहे हैं और हम समझ नहीं रहे हैं। 

अरबों की संख्या में जीवाणु आपके चारों ओर घूम रहे हैं। एक सांस में कितने जीवाणु अंदर जाते हैं, प्रकृति से छेड़छाड़ की तो कुछ भी संभव है। 50 प्रतिशत मौके हैं हम वापिसी कर सकते हैं। जिसके लिए प्रकृति के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। जान और जहान बचाने की यात्रा में सभी सहयोग करें और प्रकृति को बचाने की मुहिम का हिस्सा बने।


बता दें कि मुंबई से शुरू हुई डॉ अनिल जोशी की साइकिल यात्रा देहरादून में संपन्न होगी। साइकिल यात्रा 7 राज्यों में होते हुए 60 से ज्यादा शहर, एक हजार गांवों से होकर गुजरेगी। जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोगों से संपर्क का लक्ष्य है। मेरठ में भव्य स्वागत व कार्यक्रमों के बाद देहरादून के लिए साइकिल यात्रा रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed