Meerut: डीएम के बाबू ने बेच डाले 70 अवैध प्लॉट, ग्रामीणों का हंगामा, बाबू सस्पेंड
मेरठ में डीएम के बाबू ने 70 अवैध प्लॉट ग्रामीणों को बेच दिए। वहीं बैंक ने पांच करोड़ का लोन बताकर इन प्लॉटों पर कब्जा रोक दिया। मामले में डीएम ने जांच बैठाई जिसके बाद बाबू पर कार्रवाई की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसको लेकर एक सप्ताह पहले कंकरखेड़ा के घसौली गांव के लोगों ने डीएम के इंग्लिश कार्यालय में घुसकर बाबू विपिन कुमार का घेराव किया था और हंगामा करते हुए भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। इस मामले में डीएम दीपक मीणा ने जांच बैठा दी थी। मंगलवार को ग्रामीणों ने फिर हंगामा किया।
यह भी पढ़ें: संभलकर निकलें: आज शाम से दस सितंबर तक दिल्ली नहीं जा सकेंगे वाहन, जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते हुआ डायवर्जन
डीएम ने बताया कि बाबू को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ भी विभागीय जांच बैठा दी गई है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि बैंक के अधिकारियों से बात की जाएगी।
यह है मामला
मेरठ में ग्रामीणों ने पिछले सप्ताह कलक्ट्रेट स्थित इंगिलश ऑफिस में घुसकर जे वन बाबू विपिन कुमार का घेराव किया। आरोप है कि बाबू ने एक व्यापारी के साथ मिलकर रोहटा रोड स्थित लखवाया से सरधना मार्ग स्थित घसौली में अवैध रूप से कॉलोनी काट दी।
इसमें 70 लोगों को प्लॉट बेच दिए गए लेकिन उन्हें कब्जा नहीं मिला। कॉलोनी पर बैंक ने पांच करोड़ रुपये का लोन बताकर खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी। मामला तूल पकड़ने पर बाबुओं को पुलिस बुलानी पड़ी थी।