फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Delhi-Meerut Expressway became an arena of war

Meerut: जंग का अखाड़ा बना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का टोल प्लाजा, बाउंसरों और टोल कर्मियों में चले लात-घूंसे

Mon, 18 Nov 2024 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 18 Nov 2024 11:53 PM IST
सार

कर्मचारियों के टोल टैक्स मांगते ही तीन बाउंसरों ने अभद्रता कर दी। टोल का बूम उठाकर कारें निकाल दीं। इसका टोल कर्मचारी पवन राठी ने विरोध किया, तो बाउंसर उस पर टूट पड़े।

विज्ञापन
Meerut: Delhi-Meerut Expressway became an arena of war
चोटों के निशान दिखा टोल टैक्स कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा को गुरुग्राम की नेटवर्क बुल्स कंपनी के सीईओ गौरव लांबा के बाउंसरों ने सोमवार दोपहर जंग का अखाड़ा बना दिया। कार पर फास्टटैग न होने पर कर्मियों ने टोल टैक्स मांगा तो बाउंसरों ने कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तीनों बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कार का चालान किया गया है।
विज्ञापन

Meerut: Delhi-Meerut Expressway became an arena of war
थाने में आरोपियों की गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के मैनेजर श्याम ठाकुर ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे काशी टोल प्लाजा से सीईओ गौरव लांबा उत्तराखंड में 28 जनवरी से होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी के सिलसिले में जा रहे थे। वह एक कार में थे, दूसरी में उनके बाउंसर सवार थे। टोल टैक्स मांगते ही दूसरी कार में सवार तीन बाउंसरों ने कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। टोल का बूम उठाकर दोनों कार निकाल दीं। इसका टोल कर्मचारी पवन राठी ने विरोध किया, तो तीनों बाउंसर उस पर टूट पड़े।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Delhi-Meerut Expressway became an arena of war
थाने में लगे टोल टैक्स कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बाउंसरों ने पवन राठी को पीटा तो वह भागने लगा। आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। कर्मचारियों ने मिलकर तीनों बाउंसरों को पकड़ लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाउंसरों को थाने ले गई। बाउंसरों के साथ ही गौरव लांबा भी थाने पहुंच गए। बाउंसरों ने थाने में पहले खुद को यूट्यूबर बताया। पुलिस के मुताबिक पहले तो थाने में दोनों पक्ष समझौते का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

बाद में मैनेजर श्याम ठाकुर ने तरफ से प्रदीप, अनूप निवासी सेक्टर 84 गुरुग्राम, मोहित निवासी सेक्टर 49 बल्लभगढ़ के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कार का भी सीट बेल्ट न पहनने और बिना अनुमति मोडिफाई करने का चालान किया गया है। शाम छह बजे तक गौरव लांबा भी थाने पर मौजूद रहे। बाउंसरों के जेल जाने के बाद वह कार में सवार होकर निकल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed