फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut defeated Ghazipur in the Kho-Kho competition.

Meerut News: खो-खो प्रतियोगिता में मेरठ ने गाजीपुर को हराया

Sat, 21 Mar 2026 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
Meerut defeated Ghazipur in the Kho-Kho competition.
बिजनौर। जिला खो-खो संघ की ओर से वीकेआईटी में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश भर की 30 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने दमखम दिखाया। शनिवार को बालक और बालिका दोनों वर्गों में 10-10 मैच खेले गए। इनमें बालक वर्ग में वाराणसी और गोरखपुर के बीच मैच हुआ। इसमें वाराणसी टीम ने पांच अंक से मैच जीता। बस्ती ने भदोही टीम को मात दी। वहीं, लखनऊ टीम ने बिजनौर को छह अंक से हराया। प्रयागराज ने मुरादाबाद को हराकर नौ को अंक से जीत दर्ज की। इसके अलावा जौनपुर ने एटा को 17 अंक से हराया। अयोध्या ने हरदोई को चार अंक से मात दी। बलिया टीम ने शाहजहांपुर टीम को नौ अंक से हराया जबकि, गौतमबुद्धनगर टीम ने प्रतापगढ़ को 18 अंक से हराया। इटावा ने बदायूं को सात अंक से हराया। वहीं, बालिका वर्ग में मेरठ ने गाजीपुर को दो अंक से पराजित किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज मैनेजमेंट अभिषेक सिंह, खो-खो संघ उत्तर प्रदेश के सचिव चंद्रभानु सिंह, अंकित त्यागी और पंडित विभूति विनायक गौड़ ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed