फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Deepak Murder Case: severed head of Deepak reached in village after murdered

Deepak Murder Case : गांव पहुंचा दीपक का कटा सिर, फूटा परिजनों का गुस्सा, पुलिस अफसरों के फूले हाथ-पांव

Tue, 04 Oct 2022 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Oct 2022 12:01 AM IST
सार

दीपक हत्याकांड में परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब सोमवार शाम को दीपक का कटा सिर गांव पहुंचा। परिजन सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut Deepak Murder Case: severed head of Deepak reached in village after murdered
गांव में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपक का सिर जैसे ही गांव पर पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर, परिजनों व ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कि मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी दीपक त्यागी (20) की एक सप्ताह पहले गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। दीपक की सिर कटी लाश जंगल से बरामद की गई थी। बताया गया कि घटनास्थल से मात्र 20 मीटर दूरी पर गड्ढे के अंदर प्लास्टिक के कट्टे से दीपक का सिर बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन बाद बरामद हुआ सिर
दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक का कटा सिर सातवें दिन एक गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस ने सोमवार को कटा सिर बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि परिजन पुलिस के खुलासे पर सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उनका मानना है कि सीबीआई जांच में ही हत्यारों के असली चेहरे सामने आएंगे।

Meerut Deepak Murder Case: severed head of Deepak reached in village after murdered
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

सिर की तलाश में लगी थीं छह टीमें
दीपक की हत्या के बाद हत्यारोपी उसका सिर काट कर ले गए थे। सिर को बरामद करने के लिए छह दिन से पुलिस टीमें लगी थीं। पीएसी, पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल से चार किलोमीटर दूरी तक जंगल व नालों की खाक छानी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। वहीं हत्याकांड का खुलासा न होने के बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ

रविवार को भी हुआ था जमकर हंगामा
रविवार को जब पुलिस की खूब किरकिरी हुई और गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया तो पुलिस ने रात को ही दीपक का कटा सिर घटनास्थल से 20 मीटर की दूरी से बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के संग मिलकर हत्या को अंजाम देना बताया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं ग्रामीणों और परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि उनका पुलिस से भरोसा उठ चुका है। वह सीबीआई से इस हत्याकांड की जांच की मांग करते हैं।

घर से माता के जागरण के लिए निकला था दीपक
दीपक त्यागी (20) घर से माता के जागरण में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 27 सितंबर को उसका शव जंगल में पड़ा मिला था। शव से सिर गायब था और कपड़े भी बदले हुए थे। वहीं दीपक के शव के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था, जिससे दोनों सिम गायब थे।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर दंगा: अदालत में पेश हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, अब इस तारीख में होगी सुनवाई

वहीं पुलिस अफसरों द्वारा जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया था। पुलिस ने बिना सिर के ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद 28 सितंबर की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed