{"_id":"633c329c7038ea55214986df","slug":"meerut-deepak-murder-case-jaam-opened-by-police-but-protest-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक हत्याकांड: आखिर खुल गया जाम, कटा सिर लेकर रवाना हुए परिजन, ग्रामीणों ने दी ये बड़ी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक हत्याकांड: आखिर खुल गया जाम, कटा सिर लेकर रवाना हुए परिजन, ग्रामीणों ने दी ये बड़ी चेतावनी
Tue, 04 Oct 2022 06:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:49 PM IST
सार
दीपक त्यागी की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार का धरना जारी है। हालांकि पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने खुलवाया जाम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दीपक त्यागी की हत्या के मामले में मंत्री दिनेश खटीक और पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया है। मंत्री और पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी एसएसपी से बात हो गई है। वह सही खुलासा करेंगे और सही हत्यारों को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
वहीं काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और दीपक के कटे हुए सिर को लेकर गंगाजी के लिए रवाना हो गए। जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि नौ अक्तूबर तक का अधिकारियों को समय दिया गया है। अगर इंसाफ नहीं मिला और उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो खजूरी गांव में महापंचायत होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दीपक हत्याकांड के 10 बड़े प्वाइंट: 24 घंटे से कटा सिर लेकर धरने पर बैठे हैं लोग, परिवार ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन
मेरठ में करीब आठ दिन पहले दीपक त्यागी की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दीपक का सिर काटकर ले गए थे, जबकि सिर कटी लाश जंगल में पड़ी मिली थी। वहीं परिजनों व ग्रामीणों समेत त्यागी समाज द्वारा लगातार इस घटना का विरोध किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP: शादी करूंगी तो पुलिस वाले से ही, दिल पर लग गई यही बात, फिर प्रेमिका की खातिर बन गया फर्जी सिपाही