फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dead body of a female clerk found inside the house in Ganganagar,

Meerut: गंगानगर में मकान के अंदर पड़ा मिला महिला लिपिक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 30 Nov 2023 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Nov 2023 01:26 PM IST
सार

गंगानगर एल ब्लॉक स्थित मकान में भूगर्भ विभाग में लिपित पद पर तैनात महिला (56) लिपिक का शव पड़ा मिला। पति से तलाक के बाद कई सालों से वह मकान में अकेले रह रहीं थीं। 
 

विज्ञापन
Meerut: Dead body of a female clerk found inside the house in Ganganagar,
इस मकान में मिला महिला लिपिक का शव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के एल ब्लॉक स्थित मकान में अकेली रह रहीं भूगर्भ विभाग की लिपिक गीता(56) का शव कमरे में पड़ा मिला। सुबह गेट न खुलने पर नौकरानी ने आसपास के लोगों को बुलाकर गेट तोड़कर अंदर पहुंची। शव अलमारी के पास पड़ा हुआ था, सिर पर चोट का निशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के एल-237 में गीता अकेली रहती थीं। वह भूगर्भ विभाग में लिपिक पद पर थीं और ग्रेटर नोएडा में तैनात थीं। तीन साल पहले पति से तलाक हो गया था जिसके बाद पति बृजपाल सिंह इकलौती बेटी के साथ शहर की अजंता कॉलोनी में रहते हैं।

विज्ञापन

पास में रहने वाली नौकरानी बबली के मुताबिक वह बुधवार शाम आई। परंतु आवाज देने पर गेट नहीं खुला जिसके बाद वह लौट गई। आज सुबह फिर से काम करने के लिए आई। काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उसने पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। 

लोगों ने मकान के पीछे वाले गेट की जाली तोड़ी, उसके बाद अंदर की तरफ से लॉक गेट को खोला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह अंदर गए तो देखा कमरे में अलमारी के सामने उनका शव पड़ा हुआ था। पास में चेयर भी रखी थी। उनके सिर पर चोट का निशान था वहीं पास में कुछ खून पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति बृजपाल सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे।

मकान पर लिखा है विवादित संपत्ति
मकान के बाहर विवादित संपत्ति लिखा हुआ है। वहीं, पीछे वाले गेट पर भी दो कैमरे लगे हुए हैं। बृजपाल सिंह से पूछताछ की गई तो बताया कि करीब छह सालों से विवाद के बाद वह बेटी के साथ अलग रह रहे हैं। 2020 में तलाक भी हो गया था।

विवाद के चलते मकान पर विवादित संपित्त लिखवाया गया था। पड़ोसियों की माने तो करीब एक साल से विवाद के चलते विद्युत मीटर भी बिजली विभाग ने हटा दिया था। जिसके बाद से वह जनरेटर का प्रयोग कर रहीं थी। 

पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा
गंगानगर थाने के एसएसआई प्रीतम सिंह के मुताबिक शव कमरे के अंदर मिला है, मकान भी अंदर से बंद था। सिर पर चोट के निशान है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed