फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: youth opened fire at the power plant for cutting connection in Meerut

Meerut Crime Report: कनेक्शन काटा तो युवक ने बिजलीघर पर चलाई गोली, डांट से क्षुब्ध होकर छात्र ने घर छोड़ा

Thu, 11 Jan 2024 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

मेरठ के भावनपुर में बिजली कनेक्शन काटने पर युवक ने बिजलीघर पर गोली चला दी। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की फतेहउल्लापुर निवासी सोनम (18) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पढ़ें अपराध के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: youth opened fire at the power plant for cutting connection in Meerut
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दानिश को गोली मारने वाले एक आरोपी अहमद नगर निवासी जुनैद की हार्टअटैक से मौत हो गई, जबकि उसके दाे साथी फरार हैं। घायल दानिश की हालत में सुधार है।  
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रशीदनगर स्थित जोगियों वाली गली निवासी दानिश अपनी पत्नी आलिया और दो बेटियों के साथ रहता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने घर के आंगन में अंगीठी के पास बैठा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने दानिश पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके सीने में लगी। घायल को बागपत रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
दानिश के पिता अब्दुल खालिद ने बताया कि बेटा कपड़े का कारोबार करता था। कारोबार में उसे काफी नुकसान हो गया था, फिलहाल मजदूरी करता था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जुनैद की मौत जानकारी मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहन चोर पकड़े
लावड़-सोफीपुर मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार कांस्टेबल की बाइक में टक्कर मारकर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने बाइक चोरी की वारदात को कबूला। पुलिस ने निशानदेही पर तीनों के पास से तीन स्कूटी व एक बाइक बरामद की।

पल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार देर रात लावड़-सोफीपुर मार्ग पर कांस्टेबल मातेंदर सिंह और एक होमगार्ड चेकिंग कर रहे थे। कांस्टेबल ने रुकने का इशारा किया तो युवक कांस्टेबल की बाइक में टक्कर मारकर भागने लगे। दोनों ने युवकों का पीछा किया और पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह बाइक व स्कूटी चोरी करते हैं। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर तीन स्कूटी व एक बाइक बरामद की। तीनों ने अपना नाम गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव ललसाना निवासी सुधीर कुमार, राजा, सचिन कुमार बताया। सुधीर कुमार वाहन चोरों का सरगना है और उस पर विभिन्न थानों में 18 मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

वहीं, सरगना सुधीर ने बताया कि वह डिवाइडर पर सोता था। रात में लावारिस वाहनों पर नजर रखता था। जैसे ही उसे कोई दुपहिया वाहन मिलता वह चोरी कर लेता था। वह चोरी किए गए वाहनों को पांच से छह हजार रुपये बेच देता था।

बिजली कनेक्शन काटा, युवक ने बिजलीघर पर चलाई गोली
मेरठ भावनपुर थाने के गांव शाहकुलीपुर बिजलीघर पर तैनात जेई प्रमोद यादव अपनी टीम के साथ घरेलू विद्युत बकाया को लेकर बुधवार को गांव मानपुर पहुंचे। जहां 24 हजार रुपये का बिल बकाया जमा नहीं करने पर जेई ने अनुज पुत्र सोमवीर का बिजली कनेक्श्न काट दिया। शाम के समय अनुज अपने साथ आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों के साथ बिजलीघर पर पहुंचा और फायरिंग की। शाहकुलीपुर बिजलीघर पर तैनात जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर बकाया बिल नहीं चुकाने पर घरेलू कनेक्श्न काटने के आदेश किए गए हैं। जेई ने भावनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर भावनपुर सीओ ट्रेनी नितिन तनेजा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अनुज की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व अनुज अपने साथियों के साथ गांव से फरार हो गया। इस संबंध में जेई ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।  

किशोरी से बात करने पर डांटा तो घर छोड़कर दिल्ली चला गया 11वीं का छात्र
किशोरी को इंस्टाग्राम पर मेसेज करने पर मां ने डांटा तो 11वीं का छात्र घर छोड़कर दिल्ली चला गया। सदर बाजार पुलिस ने बुधवार को छात्र को बरामद कर लिया। एएसपी कैंट आदित्य बंसल ने बताया कि किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
सदर बाजार थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित काॅलोनी में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर 11वीं का छात्र है। वह पड़ोसी किशोरी से इंस्टाग्राम पर बात करता था। मां इसका विरोध करती थी। रविवार को मां ने उसे डांट लगा दी थी। सोमवार को किशोर स्कूल के लिए निकला। परिजनों ने सदर बाजार थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोर ने अपने एक दोस्त के सोशल मीडिया अकाउंट से किसी को मेसेज किया तो पुलिस को उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। एएसपी कैंट ने थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी की टीम को दिल्ली भेजा तो बुधवार को छात्र बरामद हो गया। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली जाने से पहले छात्र को मेरठ के एक होटल में रुकवाने वाले रिटायर्ड फौजी से भी पूछताछ की। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
 

फंदे पर लटकी मिली युवती, रिश्ते के मामा ने लगाया हत्या का आरोप
लोहिया नगर थाना क्षेत्र की फतेहउल्लापुर निवासी सोनम (18) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। युवती के मामा ने जीजा पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार फतेहउल्लापुर निवासी डाॅ. महताब ने बताया कि परिवार में कुछ विवाद हुआ था। मृतका के रिश्ते के मामा ने हंगामा करते हुए उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि सोनम का सौतेला भाई अमान के साथ मोबाइल को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को सोनम ने कांच का गिलास भी हाथ में तोड़ लिया था। इस विवाद में ही सोनम की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि युवती के पिता ने दूसरी शादी की है। दूसरी पत्नी से दो बच्चे है। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवती की मां काजल की भी दो साल पहले संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 

काम पर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला
काम पर जा रहे लिसाड़ीगेट के तारापुरी निवासी शेरखान के साथ रास्ते में कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर तहरीर दी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लिसाड़ी गेट पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद, एक घायल
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव स्थित भारत एकेडमी मैदान में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दो टीमों में हार जीत को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान खिलाड़ियों में जमकर बल्ले चले। मारपीट में मवाना निवासी गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। संवाद

 

ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य जेल भेजे
लिसाड़ी गेट पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य इस्लामाबाद निवासी जुनैद, महताब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक ई-रिक्शा और अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी जुनैद ने बताया कि वह ई-रिक्शा चोरी कर हापुड़ के एक कबाड़ी को बेच देते थे। सीओ कोतवाली  का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  

हाईवे पर 11 केवी की लाइन से टकराया ट्रक, चालक घायल
कंकरखेड़ा हाईवे पर एमआईटी कॉलेज के सामने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दिल्ली की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक 11 हजार लाइन के खंभे से जा टकराया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार रात पठानपुरा कंकरखेड़ा निवासी सूरज दिल्ली की तरफ से आ रहा था। पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दिल्ली की तरफ से चालक धौलाना निवासी नाजिम लोहे से भरा ट्रक लेकर आ रहा था। घायल युवक को हाईवे में पड़ा देख चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद अनियंत्रित हो गया। उसके पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक चालक शोएब निवासी गाजियाबाद 11 हजार की लाइन से जा टकराया। 
 

बुजुर्ग को अश्लील इशारे करता है पड़ोसी, रिपोर्ट दर्ज
जागृति विहार निवासी एक बुजुर्ग दंपती ने मेडिकल थाने में पड़ोसी के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उनका पड़ोसी प्रॉपर्टी डीलर उनकी पत्नी को देखकर अश्लील इशारे करता है। चार दिन पहले जब उनकी पत्नी दरवाजे के बाहर खड़ी थी तो पड़ोसी अश्लील इशारे करते हुए गाली देने लगा। पत्नी ने उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। वह उनके मकान की दीवार पर भी ये प्रॉपर्टी विवादित है, लिख चुका है। मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप बिश्नोई ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

खतौली में हादसा, गंगानगर के युवक की मौत 
खतौली मिल में गन्ना डालकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मेरठ के गंगानगर बक्सर निवासी आकाश घायल हो गया। इंस्पेक्टर अपराध सतेंद्र नागर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया था।  

 

सदर थाने में लावारिश वाहन हुए नीलाम
सदर बाजार थाने में बुधवार को लावारिश वाहनों की नीलामी हुई। सदर बाजार थाने पर खड़े 29 लावारिस वाहन की अनुमानित मूल्य 94600 रुपये एवं 111 एमवी एक्ट के वाहनों की अनुमानित मूल्य 343100  रुपये थी। जिनकी नीलामी 35 कबाड़ियों द्वारा लगाई गई। सर्वाधिक बोली (लावारिस वाहन) की नीलामी 1.55लाख में एवं टोकन नंबर 14 सुहैल पुत्र अय्यूब निवासी रविन्द्रपुरी मेरठ के नाम छूटी। एमवी एक्ट के वाहनों की नीलामी 4.56लाख रुपये में टोकन नंबर आठ सारिक पुत्र सरफराज निवासी पूर्वा फय्याज अली के नाम छूटी। सदर बाजार एसओ शशांक द्विवेदी ने बताया कि नियम अनुसार नीलामी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराई गई। 

पदयात्रा पर रवाना हुए युवक को वापस लाई पुलिस
पुत्री की बरामदगी के लिए पैदल यात्रा पर लखनऊ रवाना हुए व्यक्ति को टीपीनगर पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर में रोक लिया। पुत्री की जल्द बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस उसे वापल ले आई। टीपीनगर थाना क्षेत्र के भोला रोड स्थित रतननगर निवासी मोहित पुत्र जयबीर सिंह रविवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ से बेटी को वापस दिलाने की गुहार लगाने के लिए पैदल रवाना हुए थे। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पुत्री की बरामदगी नहीं होने पर लखनऊ तक पदयात्रा कर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की घोषणा की थी। मंगलवार सुबह टीपीनगर थाना पुलिस गढ़मुक्तेश्वर पहुंची और मोहित को वापस ले आई। मोहित ने थाने में अपनी पत्नी सुमन व उसकी बहन के खिलाफ तहरीर दी थी। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed