Meerut Crime Report: सुहागरात से ही पति दे रहा यातनाएं, दो माह में टूटने की कगार पर शादी, पढ़ें क्राइम रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी युवती को पति ने सुहागरात से ही यातनाएं देनी शुरू कर दीं। अपने दोस्त से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। करीब दो माह में ही शादी टूटने के कगार पर पहुंच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
दिसंबर 2023 में युवती की शादी बुलंदशहर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि सुहागरात को ही पति ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने से पहले लात-घूंसों से मारपीट करता था। शरीर को नाखूनों से नोचता था। परिजनों से उसे बात नहीं करने दी जाती। यदि फोन भी आता तो स्पीकर पर ही बात करने दी जाती। परिजनों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती। सास-ससुर भी उसे प्रताड़ित करते थे। पति शारीरिक संबंध बनाते समय फोटो और वीडियो बनाने की बात कहता था। कभी-कभी पति उसे कुछ गोली खिलाता था। जिससे वह बेसुध हो जाती थी। दोस्त के साथ संबंध बनाने का उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। कॉलेज के काम से वह मेरठ आई तो परिजनो को आपबीती सुनाई।
यह भी पढ़ें: UP: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन में खूब हुई थप्पड़बाजी, घराती-बराती भी आपस में भिड़े, इस बात पर बिगड़ा था मामला
फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दस लाख हड़पे
भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान के पूर्व निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर कर युवक को नियुक्ति पत्र सौंप दिया। इसके बदले युवक से दस लाख रुपये ठग लिए। पूर्व निदेशक ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी।
पूर्व निदेशक डॉ. आजाद सिंह पंवार ने बताया कि उन्होंने भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान में जनवरी 2016 से जनवरी 2023 तक निदेशक पद पर कार्य किया। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने आईआईएमटी विवि में डीन के पद पर पदभार संभाल लिया। डॉ. आजाद सिंह पंवार ने बताया कि रविवार को उनके ग्रीन पैराडाइज स्थित आवास पर पांडव नगर मेरठ निवासी विनीत यादव पुत्र सुनील कुमार नाम का एक युवक पहुंचा। युवक ने उनसे कहा कि उन्होंने उसकी नियुक्ति की और तैनाती देने की बात कही। उन्होंने युवक से कहा कि नियुक्ति करना उनका काम नहीं है। वह 2023 में ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। युवक ने बताया कि उसने नियुक्ति के लिए 10 लाख रुपये दिए हैं।
पूर्व निदेशक ने बताया कि युवक को दिए गए नियुक्ति पत्र संस्थान के लेटर पैड पर नहीं है, उनके जो हस्ताक्षर किए गए हैं वह भी सही नहीं हैं। इस तरह के पत्र निदेशक जारी नहीं करते, बल्कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जारी करते हैं।
कंकरखेड़ा में सरधना रोड पर एटीएम से पैसे निकालने गए एक युवक से आरोपी ने एटीएम बदलकर एक लाख रुपये निकाल लिए। पैसे निकलने का मेसेज देख पीड़ित के होश उड़ गए। आरोपी ने 10 बार में खाते से पैसे निकाले हैं। पीड़ित ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सरधना रोड से ड्रीम सिटी कॉलोनी निवासी सोहनवीर पुत्र कालूराम शनिवार शाम शिव चौक के पास एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गया था।
इसी बीच एक अन्य युवक एटीएम में पीछे से घुस गया। जहां उसने पैसे निकाल रहे युवक का धोखाधड़ी कर एटीएम बदल दिया। जिसके बाद आरोपी युवक एटीएम लेकर चला गया। लगभग एक घंटे बाद पीड़ित के खाते पर पैसे कटने का मेसेज पहुंचा। हर एक घंटे में पीड़ित के खाते से 10 हजार रुपये कटने का मेसेज आता रहा। सोमवार को पीड़ित यूको बैंक पहुंचा और मैनेजर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मैनेजर ने खाते को होल्ड कर दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि साइबर टीम को जांच के लिए लगा दिया है।
शादी का झांसा देकर देवर ने किया दुष्कर्म
पति की मौत के बाद महिला को देवर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला ने ससुराल वालों से शिकायत की तो उसे जहरीला पदार्थ देकर मारने का प्रयास किया गया। एसएसपी ऑफिस में शिकायत की।
सरूरपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही युवक से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों ने देवर के साथ शादी कराने की बात कही थी। इसके बाद देवर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बाद में ससुराल वालों ने देवर की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इसका विरोध करने पर उसे खाने में जहर देकर जान से मारने का प्रयास है। एसएसपी कार्यालय में शिकायतें सुन रहे एसपी क्राइम अनिकेत कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने दो चोरों को भेजा जेल
कंकरखेड़ा। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व रोहटा रोड पर दो चोरों ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। चोरों ने गल्ले में रखे 15 हजार रुपये व कीमती कपड़े चोरी कर लिए थे। रविवार को रोहटा रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच दो युवक संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे खड़े थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान अमजद पुत्र युसूफ निवासी मेहताब सिनेमा भूसा मंडी थाना सदर बाजार व आमिर उर्फ आमिल पुत्र मुस्तकीम निवासी थाना रेलवे रोड के रूप में हुई है। दोनों पर पूर्व में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
अदालत की अवमानना का आरोप
कोटला बाजार में चाय की दुकान करने वाले मुकेश निवासी देवपुरी ने तीन लोगों पर अदालत की अवमानना व दुकान में चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना देहलीगेट पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बताया कि इन आरोपियों के साथ उसका अदालत में वाद विचाराधीन है। अदालत ने यथास्थिति के आदेश दिए हैं। विपक्षियों ने संपत्ति में तोड़फोड़ की। उसकी दुकान में रखा पनीर व केमिकल का ड्रम चोरी कर लिया। संवाद
ससुराल वालों पर विवाहिता ने लगाए आरोप
मेरठ। कोर्ट मैरिज व निकाह के बावजूद ससुराल वाले विवाहिता को घर में नहीं घुसने दे रहे हैं। उसके पति की दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। कंकरखेड़ा के रोहटा रोड अनूपनगर फजलपुर निवासी शबाना पुत्री जमील अहमद पत्नी अरहम खान आज पुलिस कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि उसकी कोर्ट मैरिज हुई है। उन्होंने निकाह भी किया है, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले मारपीट कर उसको घर से निकाल देते हैं। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
सरूरपुर के हर्रा निवासी शख्स ने विपक्षियों पर मुकदमा वापस न लेने पर जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित जाकिर पुत्र आस मोहम्मद ने सुरक्षा की मांग करते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ उसने 5 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। फैसले का दवाब बना रहे हैं। उसने बताया कि फैसला न करने तथा मुकदमा वापस न लिए जाने पर उसको जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पॉक्सो एक्ट का मुकदमा खत्म करने की मांग
पॉक्सो में निरूद्ध कंकरखेड़ा निवासी व्यक्ति ने झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मुकदमे को खत्म कराने की गुहार लगाई। आरोपियों पर गोमांस का कारोबार करने का भी आरोप लगाया। पीड़ित सुलतान पुत्र नौशाद निवासी आज पुलिस कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र दिया। उसने बताया कि 15 फरवरी को घर के आगे बाइक खड़ी करने को लेकर उसकी पड़ोसियों से कहासुनी हो गई थी। वह गोमांस से भरी बाइक उसके घर के सामने खड़ा करता था। विरोध करने की वजह से ही आरोपी ने अपनी बेटी का इस्तेमाल कर उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
बिजली का सामान चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
मेडिकल थाना क्षेत्र में निगम का बिजली का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जागृति विहार निवासी सुधीर कुमार निगम में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत हैं। उनके आवास के सामने कैंपस में निगम का सामान रखा रहता है। 28 फरवरी की रात चोरों ने सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पप्पू उर्फ मोनू निवासी कालियागढ़ी, मनीष निवासी सरायकाजी, ऋतिक निवासी जाग्रति विहार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।