फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Goonda Act applied against 37 miscreants and woman sexually assaulted

Meerut Crime Report: 37 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 42 को किया जिला बदर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

Fri, 02 Feb 2024 05:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Feb 2024 05:36 PM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ में 37 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, 42 को जिला बदर किया गया है।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Goonda Act applied against 37 miscreants and woman sexually assaulted
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

37 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट, 42 को किया जिला बदर
विज्ञापन


मेरठ में शहर और देहात में अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त है। एक जनवरी से 31 जनवरी तक पुलिस ने अभियान चलाया। 37 बदमाशों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 42 को जिला बदर किया गया। 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 37 बदमाशों के खिलाफ गुंडा अधिनियम की कार्रवाई की गई। शहर क्षेत्र में 14 और ग्रामीण क्षेत्र 23 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर शहर और देहात में 42 अपराधियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। जिला बदर होने के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
विज्ञापन

सपा जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बदमाशों ने बुधवार देर रात सपा नेता के कार्यालय के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।  

रिठानी निवासी जितेंद्र गुर्जर सपा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर हैं। जितेंद्र ने बताया कि रिठानी पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर शताब्दीनगर सेक्टर तीन में उनका प्रॉपर्टी ऑफिस है। बुधवार देर रात चोर उनके ऑफिस से इंवर्टर, पंखें अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। आसपास के लोगों ने ऑफिस का ताला टूटा देखा तो सपा नेता को मामले की जानकारी दी। सपा नेता ने परतापुर थाने में तहरीर दी गई है।

पड़ोसी पर महिला व उसकी पुत्री के साथ मारपीट का आरोप

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर उसके और पुत्री के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर दी है। 

महिला ने बताया कि उसके पति का एक अन्य महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह वह पति को ढूंढते हुए प्रेमिका के घर पहुंची जहां प्रेमिका और उसके पति ने उनके साथ मारपीट की। अन्य ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार गोकशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

मेरठ में लोहिया नगर थाना पुलिस द्वारा सुसंगठित गैंग बनाकर, भौतिक लाभ प्राप्त करने व लोक व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से अनुचित रूप से गोकशी सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल चार अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। लोहिया नगर थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह के अनुसार दिल्लू उर्फ दिलशाद पुत्र इब्राहिम, इरफान उर्फ काले पुत्र शौकत, आसिफ पुत्र मुस्तफा व इरशाद पुत्र इब्राहिम निवासी न्यू इस्लाम नगर थाना लिसाड़ी गेट सहित सभी सुसंगठित गैंग बनाकर जनता में भय व आतंक व्याप्त करने पर सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी के खिलाफ थाना लोहिया नगर में गोकशी के मामले में भी अभियोग पंजीकृत है।

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म

मेरठ में लिसाड़ी गेट के अहमद नगर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया,उसने शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

सीताराम पुलिया के पास बाइक और कार की टक्कर, मारपीट

मेरठ में सीताराम पुलिया के पास तेज गति से आ रही होंडा सिटी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने विरोध जताया तो कार सवार ने युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। राजेंद्र नगर का रहने वाला सौरभ बाइक पर सवार होकर विक्टोरिया पार्क की तरफ जा रहे था। सीताराम पुलिया के पास होंडा सिटी ने टक्कर मार दी। सौरभ गिरकर घायल हो गया। उन्होंने विरोध जताया तो कार सवार पर मारपीट करने का आरोप है। थाना प्रभारी सिविल लाइन का कहना है कि कार और बाइक की टक्कर हो गई थी। दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed