फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Crime report card for 2025 released, 17 new gangs formed, major decline in robbery and dacoity

Meerut: 2025 का क्राइम रिपोर्ट कार्ड जारी, 17 नए गैंग बने, लूट-डकैती में बड़ी गिरावट

Fri, 02 Jan 2026 10:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 02 Jan 2026 10:58 AM IST
सार

मेरठ पुलिस ने वर्ष 2025 के अपराध आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार लूट, डकैती और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Meerut: Crime report card for 2025 released, 17 new gangs formed, major decline in robbery and dacoity
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पुलिस ने वर्ष 2025 में दर्ज अपराधों को आंकड़े जारी किए। इनके मुताबिक बीते साल में बदमाशों के 17 नए गैंग रजिस्टर्ड किए गए। लूट और डकैती की वारदातों में काफी कमी आई है।

विज्ञापन


एसएसपी डा. विपिन ताडा ने 2025 का लेखा-जोखा जारी किया। जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 17 गैंग रजिस्टर्ड हुए। इसके साथ ही 14768 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया। तीन बदमाश एनकाउंटर में ढेर किए गए, जबकि मुठभेड़ में 65 बदमाशों के पैर में गोली लगी। 412 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। गुंडा अधिनियम में 611 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Year 2026: शुभ शुरुआत से मजबूत होंगे संकल्प और व्यापार, 2026 बनेगा समृद्धि का वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक डकैती के मामलों में गिरावट आई है। 2024 में जिले में तीन डकैती हुई थी जबकि 2025 में केवल एक डकैती की घटना हुई। लूट के 2024 में 51 मामले दर्ज हुए थे जबकि 2025 में 21 मामले जिले में दर्ज हुए। 2024 में हत्या के 84 वारदात हुई जबकि 2025 में 74 मामले दर्ज हुए। महिलाओं की हत्या के मामले में भी गिरावट आई है। 

महिलाओं की  हत्या के 2024 में 25 केस दर्ज हुए जबकि 2025 में दस मुकदमे दर्ज हुए हैं। एससी-एसटी एक्ट में 2024 में पांच और 25 में तीन मामले दर्ज हुए है। यौन शोषण के मामले 2024 में 59 थे जबकि 2025 में 44 मामले दर्ज हुए है। एसएसपी ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की समस्या को हल कर प्रभावी कार्रवाई  की गई। 
 

नए साल के पहले दिन गैंगस्टर अधिनियम में 50 प्राथमिकी दर्ज, 194 पर कसा शिकंजा
नए साल के पहले दिन गैंगस्टर अधिनियम के तहत रेंज में पचास प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें 194 शातिर अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा गया है। बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए यह कार्रवाई की गई है। 

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ में 26 प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें सौ आरोपी शामिल हैं। बुलंदशहर में दस प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें 35 आरोपियों को शामिल किया गया है।

बागपत में छह प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें 29 आरोपी और हापुड़ में आठ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें 30 आरोपी शामिल किए गए। रेंज में 194 आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। अपराध रोकने के लिए बदमाशों पर गैंगस्टर का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed