UP: नहीं थम रहीं गौकशी की घटनाएं, मठभेड़ में दबोचा गया 20 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली
मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी गोकश को गिरफ्तार किया गया है। इनामी गोकश के पैर में गोली लगी है। वहीं इनामी बदमाश का एक साथी फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बढ़ रही गौकशी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया। है। वहीं सोमवार की दोपहर में पुलिस और सर्विलांस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गोकश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक इनामी गोकश भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार गोकश की तलाश के लिए जंगल में कांबिंग की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
बता दें कि सरूरपुर क्षेत्र में पिछले एक माह में लगातार तीन गौकशी की घटनाओं से बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओ में भारी रोष है। रविवार को कक्केपुर गांव के जंगल में मिले गोमांस के बाद भी जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद पुलिस पर घटनाओं को रोकने और खुलासा करने के लिए दबाव बनाया गया।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि वे सर्विलांस टीम के साथ सोमवार को कक्केपुर के जंगल में मिले गोमांस के स्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने दो इनामी गोकश साजिद पुत्र कय्यूम निवासी जसड सुल्तान नगर व उसके साथी समरेज उर्फ शाहनवाज पुत्र जोनी उर्फ रहीश निवासी नगंला भनवाड़ा द्वारा बाइक से भागने की सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने घेराबंदी करते हुए इनामी बदमाशों को गोटका गांव के जंगल में रोकने का प्रयास किया। लेकिन खुद को घिरा देख बदमाशों ने बाइक जंगल की ओर मोड़ दी। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई, जिसके बाद आरोपी साजिद ने पुलिस पर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि गनीमत रही कि गोली नहीं चली।
यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म
वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें साजिद के पैर में गोली लग गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। लेकिन उसका 20 हजार का इनामी गोकश समरेज भागने में कामयाब रहा। आरोपियों पर गौकशी के कई मुकदमे हैं। जिनमें आरोपी फरार चल रहे थे।
आरोपी साजिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जन्माष्टमी के मौके पर कस्बा हर्रा और जसड सुल्तान नगर गांव के जंगल में गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी दूध न देने वाली गाय को पालने के बहाने सस्ते दामों में खरीद लेते थे। इसके बाद रात में जंगल में ले जाकर गौकशी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद उसका साथी समरेज पुत्र जोनी व शौकत पुत्र जाबिर निवासी नगंला भनवाड़ा गोमांश को गाड़ियों में भरकर बेचने के लिए निकल जाते थे। वहीं, थाना पुलिस पूर्व में भी आरोपी लुकमान पुत्र भुरू व उसके दो पुत्रों सहित पांचली निवासी तीन महिलाओं को जेल भेज चुकी है।
यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार
गौकशी की घटना के बाद बजरंग दल व विहिप के हंगामे के बीच एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने तत्कालीन चौकी प्रभारी संजय कुमार सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। तब से पुलिस सतर्कता बरत रही थी। लेकिन सोमवार को एक बार फिर कक्केपुर गांव के जंगल में भारी मात्रा में मिले गोमांश के बाद बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए गौकशी की घटनाओं को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।