फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Prized accused injured in police encounter and arrested

UP: नहीं थम रहीं गौकशी की घटनाएं, मठभेड़ में दबोचा गया 20 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली

Mon, 05 Sep 2022 07:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Sep 2022 07:28 PM IST
सार

मुठभेड़ में 20 हजार के इनामी गोकश को गिरफ्तार किया गया है। इनामी गोकश के पैर में गोली लगी है। वहीं इनामी बदमाश का एक साथी फरार हो गया।

विज्ञापन
Meerut Crime: Prized accused injured in police encounter and arrested
मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बढ़ रही गौकशी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया। है। वहीं सोमवार की दोपहर में पुलिस और सर्विलांस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गोकश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक इनामी गोकश भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने फरार गोकश की तलाश के लिए जंगल में कांबिंग की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। 

विज्ञापन


बता दें कि सरूरपुर क्षेत्र में पिछले एक माह में लगातार तीन गौकशी की घटनाओं से बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओ में भारी रोष है। रविवार को कक्केपुर गांव के जंगल में मिले गोमांस के बाद भी जमकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद पुलिस पर घटनाओं को रोकने और खुलासा करने के लिए दबाव बनाया गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि वे सर्विलांस टीम के साथ सोमवार को कक्केपुर के जंगल में मिले गोमांस के स्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने दो इनामी गोकश साजिद पुत्र कय्यूम निवासी जसड सुल्तान नगर व उसके साथी समरेज उर्फ शाहनवाज पुत्र जोनी उर्फ रहीश निवासी नगंला भनवाड़ा द्वारा बाइक से भागने की सूचना दी। इसके बाद थाना पुलिस व सर्विलांस टीम ने घेराबंदी करते हुए इनामी बदमाशों को गोटका गांव के जंगल में रोकने का प्रयास किया। लेकिन खुद को घिरा देख बदमाशों ने बाइक जंगल की ओर मोड़ दी। इस दौरान बदमाशों की बाइक गिर गई, जिसके बाद आरोपी साजिद ने पुलिस पर तमंचे से गोली चलाने का प्रयास किया। हालांकि गनीमत रही कि गोली नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें साजिद के पैर में गोली लग गई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। लेकिन उसका 20 हजार का इनामी गोकश समरेज भागने में कामयाब रहा। आरोपियों पर गौकशी के कई मुकदमे हैं। जिनमें आरोपी फरार चल रहे थे।

आरोपी साजिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जन्माष्टमी के मौके पर कस्बा हर्रा और जसड सुल्तान नगर गांव के जंगल में गौकशी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी दूध न देने वाली गाय को पालने के बहाने सस्ते दामों में खरीद लेते थे। इसके बाद रात में जंगल में ले जाकर गौकशी की घटना को अंजाम देते थे। इसके बाद उसका साथी समरेज पुत्र जोनी व शौकत पुत्र जाबिर निवासी नगंला भनवाड़ा गोमांश को गाड़ियों में भरकर बेचने के लिए निकल जाते थे। वहीं, थाना पुलिस पूर्व में भी आरोपी लुकमान पुत्र भुरू व उसके दो पुत्रों सहित पांचली निवासी तीन महिलाओं को जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार

गौकशी की घटना के बाद बजरंग दल व विहिप के हंगामे के बीच एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने तत्कालीन चौकी प्रभारी संजय कुमार सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। तब से पुलिस सतर्कता बरत रही थी। लेकिन सोमवार को एक बार फिर कक्केपुर गांव के जंगल में भारी मात्रा में मिले गोमांश के बाद बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए गौकशी की घटनाओं को रोकने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed