{"_id":"669cbfb1c1c7e104150eaaf8","slug":"meerut-crime-news-pawan-suffering-from-pain-died-after-five-days-policemen-exposed-viral-video-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दर्द से तड़पता रहा पवन... नाटक कर रहा है कहते रहे पुलिसकर्मी, पांच दिन बाद मौत; पुलिस की संवेदनहीनता उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दर्द से तड़पता रहा पवन... नाटक कर रहा है कहते रहे पुलिसकर्मी, पांच दिन बाद मौत; पुलिस की संवेदनहीनता उजागर
Sun, 21 Jul 2024 03:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:08 PM IST
सार
मेरठ से खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घायल युवक दर्द से तड़पता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी कहते रहे कि नाटक कर रहा है। पांच दिन बाद युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Meerut Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी निवासी पवन की पीटकर हत्या के बाद सामने आए एक वीडियो ने पुलिस की संवेदनहीनता उजागर कर दी है। वीडियो में अस्पताल में भर्ती पवन मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की शर्मनाक कार्यशैली बताते हुए दर्द बयां कर रहा है।
मौत से पहले पवन कह रहा है कि रॉड से हमले के बाद उसके हाथ-पैरों ने काम बंद कर दिया था। वह सड़क पर तड़पता रहा। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बार-बार कह रहे थे कि नाटक कर रहा है। एसएसपी ने मामले में ब्रह्मपुरी थानेदार सुमन कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
लक्ष्मणपुरी गली नंबर चार में पवन पुत्र राजकुमार और कालू का परिवार रहता है। डेढ़ माह पहले पवन की 11 साल की बेटी का स्कूल जाते समय फंटू के 14 साल के बेटे ने पीछा किया था। पवन ने इसका विरोध किया था। करीब डेढ़ माह से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
14 जुलाई की सुबह साढ़े सात बजे दुकान पर राशन लेने जा रहा था। रास्ते में पीपल वाली गली में उसको कालू पुत्र श्याम और बेटों फंटू और चीनू ने घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर बुरी तरह से पिटाई की। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गए।

पिटाई से पवन की रीढ़ की हड्डी टूट गई। पवन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह पवन की मौत हो गई। परिजन ने मेडिकल कॉलेज में ब्रह्मपुरी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद ब्रह्मपुरी थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने तीन घंटे तक जाम लगाया। परिजन का आरोप था कि थाने में नामजद तहरीर दी लेकिन आरोपियों से मिलीभगत के कारण पुलिस ने देरी से पवन की मौत के बाद रिपोर्ट दर्ज की।
खाकी को शर्मसार कर रहा तीन मिनट का वीडियो
करीब तीन मिनट की वीडियो खाकी को शर्मसार कर रहा है। दर्द से कराहते हुए पवन कह रहा है कि गर्दन में रॉड लगते ही उसकी हड्डी टूट गई और वह गिर पड़ा। किसी ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिसकर्मी बोले कि अबे तू तो लेटा हुआ है, नाटक कर रहा है।

इसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करो, एक दिन के खर्च में ही पता चल जाएगा कि कितनी चोट है। इस पर पवन ने कहा कि मुझे जिला अस्पताल ले चलो, मेरे हाथ-पैर नहीं चल रहे हैं। इसके बाद भी 10-15 मिनट तक पुलिसकर्मी यही कहते रहे कि तू नाटक कर रहा है, अपने-आप उठकर चल। मैं मिन्नतें करता रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों को जरा भी तरस नहीं आया। उन्होंने बहुत कठोर व्यवहार किया।
महिला आरोपी भी गिरफ्तार
जाम लगाकर लोगों ने पत्नी को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फंटू को शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को महिला आरोपी रवीना पत्नी चीनू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

परिवार में अकेला कमाने वाला था पवन
परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। पवन अकेला कमाने वाला था। वह ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी में काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार के लिए राशन लेने के लिए पवन निकला था। किसे पता था कि वह कभी वापस नहीं लौटेगा।