फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: 500 CCTV cameras searched but body found in three pieces was not identified

Meerut Crime News: 500 CCTV कैमरे खंगाले लेकिन नहीं तीन टुकड़ों मे मिली लाश की पहचान, पढ़ें अपराध समाचार

Sun, 11 Feb 2024 04:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Feb 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: 500 CCTV cameras searched but body found in three pieces was not identified
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में प्लास्टिक के बोरे में तीन टुकड़ों में मिले युवक के शव की पहचान अभी तक नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। एक हजार मोबाइल नंबर की बीटीएस भी पुलिस ने उठाई है। इसके अलावा दूसरे जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


आमिर गार्डन में एक खाली प्लॉट में शुक्रवार को प्लास्टिक के बोरे में तीन टुकड़ों में शव मिला था। करीब 23 वर्षीय युवक के दाहिने हाथ पर सुहेल लिखा था। मौके पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हुई थी। जिस पर शव मोर्चरी भिजवा दिया था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। उसकी पहचान के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। करीब एक हजार मोबाइल नंबरों की बीटीएस भी पुलिस ने उठाई है। समर गार्डन चौकी इंचार्ज की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ आशुतोष कुमार कहा कहना कि युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंभावली चीनी मिल का था बोरा
युवक का शव प्लास्टिक के जिस बोरे में मिला है, वह हापुड़ जिले की सिंभावली चीनी मिल का है। ऐसे में संभव है कि हत्याकांड के तार हापुड़ से जुड़े हो सकते हैं। शनिवार दोपहर युवक के तारापुरी का होने की सूचना फैल गई थी थी, लेकिन यह अफवाह निकली।

रविंद्र भूरा हत्याकांड के पांच आरोपी बरी
कचहरी में पेशी के दौरान 18 वर्ष पूर्व हुए रविंद्र भूरा हत्याकांड के पांच आरोपियों को न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, जिनमें से दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। इस मामले का एक आरोपी रहा अजय जडेजा कई अन्य मामलों में जेल में है, जबकि चार अन्य आजाद, अजय मलिक, यशवीर और गुलाब जमानत पर बाहर हैं।

आरोपियों के अधिवक्ता वीके शर्मा ने बताया कि एसआई रेशम सिंह ने थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि 16 अक्तूबर 2006 को उनकी ड्यूटी जिला कारागार मेरठ में बंद अभियुक्त रविंद्र भूरा की पेशी में लगी थी। पुलिस लाइन से सरकारी शस्त्र लेकर वह कड़ी सुरक्षा के बीच रविंद्र भूरा की पेशी करने कचहरी लाए थे।

कचहरी में आरोपी अपने हाथ में पिस्तौल लेकर आए और रविंद्र भूरा पर फायरिंग शुरू कर दी। तभी कांस्टेबल मनोज कुमार ने एक बदमाश को दबोच लिया था। बदमाश ने मनोज को गोली मार दी थी। इससे कांस्टेबल मनोज घायल हो गया और सभी आरोपी फरार हो गए।

इस घटना में रविंद्र भूरा और उसके भतीजे गौरव, एक बदमाश और कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, मामले में पुलिस ने 27 गवाह न्यायालय में पेश किए थे। आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में बताया कि पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को इस मुकदमे में झूठा फंसाया जा रहा है। इसके लिए कुछ साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए। इनके आधार पर न्यायालय ने आरोपियों का संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया।

बाइपास पर छात्र को दौड़ाकर पीटा-फोटो
दिल्ली देहरादून बाईपास पर बीआईटी कालेज के बाहर आधा दर्जन छात्रों ने एक युवक को दौड़ाकर पीटा। गश्त कर रही पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ित छात्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

रिझानी निवासी ओमप्रकाश पुत्र अमर बहादुर सिंह बीआईटी कालेज में द्वितीय वर्ष का छात्र है। शनिवार दोपहर दो छात्रों ने ओमप्रकाश के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ओमप्रकाश ने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान छात्र मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इस दौरान गश्त पर जा रही पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी छात्र भाग निकले। पुलिस ने घायल छात्र का सीएचसी भूड़बराल में उपचार कराया। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।  

घाट में दिनदहाड़े मकान में लाखों की चोरी
परतापुर। घाट गांव में दिन दहाड़े मकान में अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल साफ कर दिया। शक के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। थाने में तहरीर दी गई है।

आनंद शर्मा पुत्र लोकेंद्र शर्मा ने चार फरवरी को अपनी भांजी की शादी घाट गांव में की थी। घर में उसका कन्यादान व भात की ज्वेलरी व नगदी रखी थी। शनिवार को परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान खेत के रास्ते से चोर उनके घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर सेफ में रखा सोने का हार, चार कंगन, पाजेब, तगड़ी समेत दो लाख की नकदी साफ कर दी। परिवार के लोग जब वापस लौटे तो कमरे में सामान बिखरा था। चोरी की जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्र हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कहा कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि पड़ोस के लोगों ने एक युवक को घर से निकलकर खेत के रास्ते से जाता हुआ देखा था। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

सड़क हादसे में मेरठ के युवक की मौत
खतौली-फुलत मार्ग पर खड़ी बुग्गी से बाइक सवार टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय नवीन निवासी डिमोली परतापुर मेरठ के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों का सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed