बड़ा रिकॉर्ड: समीर रिजवी ने किया कमाल... तिहरा शतक लगाकर बनाया नया कीर्तिमान, मेरठ में दौड़ी खुशी की लहर
Meerut News : मेरठ के क्रिकेटर समीर रिजवी ने कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ तिहरा शतक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि से मेरठ में खुशी की लहर दौड़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के चमकते हुए क्रिकेटर समीर रिजवी ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए तिहरा शतक लगा दिया है। समीर की बल्लेबाजी का हर ओर जिक्र किया जा रहा है। उन्होंने अपनी इस पारी में अपने अटेकिंग खेल को जारी रखा और 12 छक्के और 33 चौके लगाए। उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच तनकीब अख्तर ने उन्हें बधाई दी है।
समीर रिजवी यूपी लीग में सबसे अधिक 33 से अधिक छक्के लगाकर चर्चा में आए थे। इसके बाद से उन पर सलेक्टरों की नजर थी। उनकी पारियों की बदोलत ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद वह देशभर में मशहूर हो गए। अब समीर रिजवी ने कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी मैच में एक बौर बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
कर्नल सीके नाएडू ट्रॉफी मैच 25 फरवरी से कानपुर के ग्रीनपार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में समीर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यूपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 ओवर खेलकर आठ विकेट खोकर 744 रन बनाए हैं। इनमें मेरठ के समीर रिजवी ने 266 गेंद में 312 रनों की पारी खेली है। उन्होंने अपनी इस पारी में 33 चौके और 12 छक्के लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार
उन्होंने कम गेंदों में अधिक रन बनाकर 117 के स्ट्राइक रेज से रन मारे हैं। उनकी इस पारी पर कोच तनकीब अख्तर ने भी उन्हें बधाई दी है। वहीं, मेरठ के ही रितुराज शर्मा ने भी शतकीय पारी खेली है। उन्होंने 132 रन बनाए। भामा शाह पार्क के क्रिकेट कोच संजय रस्तोगी ने भी उन्हें बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित