UP News: मेरठ में टला बड़ा हादसा, फ्लाईओवर के ऊपर पलटी क्रेन, बाल-बाल बचे कई मकान
UP News : मेरठ में बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार सुबह परतापुर फ्लाईओवर के ऊपर पिलर रखने के दौरान क्रेन पलट गई। गनीमत रही कि कई मकान हादसे की चपेट में आने से बच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के परतापुर में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया गया कि परतापुर फलाईओवर ब्रिज के ऊपर पिलर का फाउडेशन तैयार करने के लिए क्रेन पहुंची थी। इस दौरान जैसे ही क्रेन चालक ने फ्रेम को उठाकर पिलर फाउडेशन पर रखने की कोशिश की तो अचानक क्रेन पटल गई।
बताया गया कि ओवरलोड होने से क्रेन पलटी है। वहीं, फ्रेम फलाईओवर के पास पड़े पत्थरों से टकराकर वहीं रुक गया, अगर नीचे गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उसकी चपेट में कई मकान आ जाते। उधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एनसीआरटीसी व एलएडंटी के अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल क्रेन चालक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद रुट डायवर्जन कर यातायात को सुचारु कराया।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण का मामला: जेल भेजने पर आरोपी के पक्ष में उतरे अधिवक्ता, बोले-गलत फंसाया, पक्ष में की नारेबाजी
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार तड़के रैपिडएक्स रेल के पिलर तैयार करने के लिए शताब्दीनगर यार्ड से एक क्रेन पहुंची थी। वहीं, फाउडेशन को तैयार करने के दौरान ओवरलोड होने पर क्रेन परतापुर फलाईओवर ब्रिज के ऊपर ही पलट गई। गनीमत रही की क्रेन व पिलर पत्थरों से टकराकर वहीं रुक गए और नीचे नहीं गिरे। अगर पिलर या क्रेन नीचे गित जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई मकान इसकी चपेट में आ जाते।
यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन
वहीं, इस हादसे के बाद एनसीआरटीसी व एलएंडटी के अधिकारियों ने मीडिया से बात करने पर कोई जबाब नहीं दिया।