गोकशी: वांछित को पकड़ने गई पुलिस से आरोपी को छुड़ाया, तीखी नोकझोंक, पांच लोग हिरासत में, मुदकमे की तैयारी
Meerut News : गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने पुलिस गांव में गई थी। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस ने पांच ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।
विस्तार
मेरठ में किठौर क्षेत्र के गांव असीलपुर में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पकड़ने गई पुलिस से ग्रामीणों ने उसे छुड़ लिया। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, आरोपी को छुड़ाने वालों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद पुलिस पांचों लोगों को थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लेागों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी की जा रही है। वहीं फरार वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी लेकिन, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना
बताया गया कि सोमवार शाम को पुलिस ग्राम असीलपुर में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरिफ पुत्र साबिर को पकड़ने गई थी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इसी दौरान दर्जनों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और आरिफ को ले जाने का विरोध किया। जिसके चलते ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI
इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस से आरोपी आरिफ को छुड़ा लिया, जिसके बाद आरिफ जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को छुड़ाने वालों लोगों को चिन्हित कर उनके घरों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। थाना प्रभारी का कहना है कि उक्त लोगों को खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।