फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut couple named newborn son Vikram As soon as Chandrayaan-3 successfully landing

Meerut: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही दंपती ने नवजात का नाम रखा विक्रम, बोले -बेहद खुशी का दिन

Thu, 24 Aug 2023 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Aug 2023 02:18 PM IST
सार

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई तो मेरठ के दंपती ने अपने नवजात बेटे का नाम भी विक्रम रख दिया। दंपती के परिवार में दोहरी खुशी मनाई गई। दंपती का कहना है कि उन्होंने पहले ही सोच लिया था कि यदि चंद्रयान सफल होता है तो वे अपने बेटे का नाम विक्रम ही रखेंगे।

विज्ञापन
Meerut couple named newborn son Vikram As soon as Chandrayaan-3 successfully landing
मां के साथ नवजात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंद्रयान-3 की लैंडिंग की खुशी में बुधवार को जन्में अपने बच्चे का नाम दंपती ने विक्रम रखा है। यह बच्चा एक निजी अस्पताल में पैदा हुआ है। इसके पिता गौरव शर्मा और मां श्वेता शर्मा हैं। माता-पिता का कहना है कि बच्चे का जन्म सुबह 7:12 बजे हुआ तभी से उन्होंने सोच लिया था कि यदि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो जाती है तो वे अपने बच्चे का नाम विक्रम ही रखेंगे। 

विज्ञापन


चंद्रयान-3 की बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग हुई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे देश में जश्न का माहौल है। वहीं, पश्चिमी यूपी के लोगों ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर जश्न देखने को मिला। लोग ढोल बजाकर खुशियां मनाते नजर आए। वहीं मेरठ के दंपती ने खुशी से अपने नवजात बेटे का नाम भी विक्रम रख दिया। उनका कहना है कि उनके लिए यह दोहरी खुशी का दिन है।
विज्ञापन


मेरठ के विजय नगर के रहने वाले वर्मा परिवार के लिए बुधवार का दिन खुशी लेकर आया। परिवार में दो बेटियों के बाद सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर ईव्ज चौराहे पर स्थित जिंदल नर्सिंग होम में बेटे का जन्म हुआ। बेटे का जन्म होने पर उत्साहित वर्मा परिवार ने उसी समय तय कर लिया कि अगर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो गई तो वह बेटे का नाम विक्रम रखेंगे। शाम को चंद्रयान की सफलता के बाद माता श्वेता वर्मा, पिता गौरव वर्मा ने बच्चे का नाम विक्रम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut couple named newborn son Vikram As soon as Chandrayaan-3 successfully landing
नवजात के साथ दंपती व परिजन - फोटो : Amar Ujala
पिता बोले-बड़ा होकर देश का नाम रोशन करेगा बेटा
वर्मा परिवार में 23 अगस्त की सुबह बच्चे का जन्म हुआ। शाम को चांद पर लैंडिंग सफल रही तो बच्चे का नाम रखा गया विक्रम। दरअसल, चंद्रयान के लैंडर का नाम विक्रम ही है। इस परिवार ने पहले ही तैयारी कर रखी थी कि बेटा हुआ तो विक्रम लैंडर के नाम पर रखेंगे।

बच्चे के पिता गौरव ने कहा कि विक्रम के चांद पर उतरने से जैसे दुनिया में देश का नाम हो रहा है उसी तरह मेरा बेटा विक्रम बड़ा होकर देश का नाम करेगा, इसी कामना के साथ उसका नामकरण विक्रम किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed