{"_id":"635e41842b27835bf252981d","slug":"meerut-cooch-behar-trophy-will-start-from-november-5-matches-will-be-held-at-bhamashah-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पांच नवंबर से शुरू होगी कूच बिहार ट्राफी, भामाशाह पार्क में आयोजित होंगे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पांच नवंबर से शुरू होगी कूच बिहार ट्राफी, भामाशाह पार्क में आयोजित होंगे मैच
Sun, 30 Oct 2022 02:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:49 PM IST
सार
भामाशाह पार्क क्रिकेट स्टेडियम में नवंबर में कूच बिहार ट्रॉफी और जनवरी में रणजी ट्रॉफी के मैच होंगे। कोविड के कारण काफी समय बाद मेरठ जिला क्रिकेट संघ को मैच की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भामाशाह पार्क क्रिकेट स्टेडियम में नवंबर में कूच बिहार ट्रॉफी और जनवरी में रणजी ट्रॉफी के मैच होंगे। कोविड के कारण काफी समय बाद मेरठ जिला क्रिकेट संघ को मैच की मेजबानी मिली है। भामाशाह पार्क में शनिवार को हुई पत्रकार वार्ता में उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक युद्धवीर सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पांच नवंबर से अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी का मुकाबला होगा। यह मैच उप्र और केरल के बीच खेला जाएगा। जबकि जनवरी में उत्तर प्रदेश और ओडिशा के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा। कोरोना काल के बाद बीसीसीआई के नियमों में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
इसके चलते इस बार अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले जा रहे हैं और मेरठ को भी इनकी मेजबानी मिली है। मुकाबलों में वाणी स्कूल, मोदीपुरम, सत्यकाम स्कूल से एड्स पीड़ित बच्चे और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों को भी मुकाबला देखने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Meerut: गृह मंत्रालय तक गूंजा धर्मांतरण प्रकरण, मंगतपुरम में इंटेलीजेंस का डेरा, 50 से अधिक वीडियो मिलीं
बीसीसीआई की टीम कर चुकी है निरीक्षण
रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए बीसीसीआई की टीम भी मैदान का निरीक्षण कर चुकी है। इसके बाद ही मेजबानी दी गई है। बीसीसीआई के पिच एंड ग्राउंड्स कमेटी के चेयरमैन आशीष भौमिक ने टीम सहित भामाशाह पार्क का निरीक्षण किया था।
कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले में मैच रेफरी के रुप में नागपुर से परिमल, अंपायर हिमाचल से अश्वनी कुमार व अमित राणा, स्कोरर कानपुर से रामजीत तिवारी व प्रशांत और वीडियो एनालिस्ट कानपुर से संदीप तिवारी और सतीश अवस्थी रहेंगे। वार्ता में एमडीसीए अध्यक्ष जेके गुप्ता, सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, आयोजन चेयरमैन सुभाष शर्मा, आयोजन सचिव डा. योगेश कुमार, क्रिकेटर कर्ण शर्मा के पिता विनोद शर्मा, रविंद्र चौहान, कोच संजय रस्तोगी, तनकीब अख्तर और मो. शाहिद मौजूद रहे।