{"_id":"63f3347d348427d8450b9e80","slug":"meerut-controversy-over-construction-in-pallavapuram-and-officials-have-inspected-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मौके पर तैनात था भारी पुलिस बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में निर्माण को लेकर विवाद, अधिकारियों ने किया निरीक्षण, मौके पर तैनात था भारी पुलिस बल
Mon, 20 Feb 2023 02:21 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 20 Feb 2023 02:21 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ के पल्लवपुरम फेज-1 में निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं सोमवार को अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजदूगी में निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेरठ के पल्लवपुरम में निर्माण को लेकर विवाद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज-1 में रास्ता निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। वहीं सोमवार को राजस्व की टीम ने तहसीलदार की देख-रेख में निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने यहां दीवार बनाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
पल्लवपुरम फेज-1 में एक बिल्डर रास्ता निर्माण कर रहा था, जिसका पल्लवपुरम फेज वन-1 लोगों ने विरोध किया। पिछले तीन दिन से विवाद की स्थिति बनी हुई है। वहीं, भाजपा के महानगर जिला मंत्री एडवोकेट गौरव मलिक ने मारपीट व अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सोमवार को तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। बताया कि पहले यहां किसान खेती करते थे। जिसके, लिए गेट खोला गया था। लेकिन, अब किसानों ने एक बिल्डर को जमीन बेच दी है। इसलिए अब यहां दीवार होना जरूरी है। इसको लेकर तहसीलदार ने एमडीए के उपाध्यक्ष व कमिश्नर को दीवार कराने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गांव में दहशत: हो गया ब्रेकअप... टुडे आईएम वेरी सेड और हो गई वारदात, जल्द खुलेगा प्रेमी युगल की मौत का राज
वहीं निरीक्षण के दौरान सहकारी उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का, पल्लवटावर व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान भी पहुंचे और लोगों से वार्ता की। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल की मौत का मामला: तीन दिन पहले खरीदा था तमंचा, खून से सना मिला कमरा, मोबाइल में थे आपत्तिजनक फोटो