{"_id":"61a3624c545f743d7a296148","slug":"meerut-controversial-video-made-on-emperor-mihir-bhoj-uproar-people-thrashed-and-handed-over-the-accused-to-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : सम्राट मिहिर भोज पर बनाई विवादित वीडियो, हंगामा, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : सम्राट मिहिर भोज पर बनाई विवादित वीडियो, हंगामा, लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सौंपा आरोपी
Sun, 28 Nov 2021 04:34 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 28 Nov 2021 04:34 PM IST
सार
आरोप है कि गांव का ही एक दलित समाज के युवक ने सम्राट मिहिर भोज और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तुलना करते हुए विवादित वीडियो बना दी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया है।
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम थानाक्षेत्र में जेवरी गांव के युवक ने सम्राट मिहिर भोज और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर में तुलना करते हुए विवादित वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी। इसके बाद दूसरे वर्ग के लोगों में उबाल आ गया और आरोपी के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जेवरी गांव निवासी गुर्जर समुदाय के लोगो का आरोप है कि गांव का ही एक दलित समाज के युवक ने सम्राट मिहिर भोज और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तुलना करते हुए विवादित वीडियो बना दीऔर अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ : रेलवे ट्रैक और सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा, 31 घंटे बाद खुला बिजली बंबा बाईपास
विज्ञापन
शनिवार को 26 नवंबर संविधान दिवस था। इसी को लेकर आरोपी युवक ने एक तरफ सम्राट मिहिर भोज और दूसरी तरफ डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर लेकर उसकी वीडियो बनाई और सम्राट मिहिर भोज के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर दिया। जिसके बाद लोगों में उबाल आ गया।
गुर्जर वर्ग के लोगों का कहना है कि आरोपी युवक 4 दिन से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो बनाकर डाल रहा था। जिसमें अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसे समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद लोगों को आक्रोश आ गया और युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को हवालात में डाल दिया है और इस मामले में पूछताछ कर रही है।