Meerut: गंगा में डूबा कांग्रेस कार्यकर्ता का भाई,परिवार में मचा कोहराम, ऋषिकेश में करता है फ्रीलांस फोटोग्राफी
Meerut News : कांग्रेस कार्यकर्ता का भाई गंगा में नहाते समय डूब गया। वहीं सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि वह ऋषिकेश में फ्रीलांस फोटोग्राफी करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी सुनील ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय भंवर में डूब गया। इसके बाद दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सर्च अभियान बंद कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह फिर अभियान शुरू किया जाएगा।
कसेरूखेड़ा के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी परिवार के साथ मीनाक्षीपुरम में रहते हैं। उनका छोटा भाई सुनील सैनी (25) पुत्र स्वर्गीय सुरेश सैनी ऋषिकेश में रहकर फ्रीलांस फोटोग्राफी करता है।
परिजनों के मुताबिक, वह इन दिनों ऋषिकेश में योगा के फोटो शूट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में साईं घाट पर नहाने गया था। तैरते समय वह भंवर में फंस गया। जिससे वह डूबने लगा। दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो गया।
यह भी पढ़ें: Baghpat : शौर्य के गम में डूबा पूरा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखिए तस्वीरें
इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम के साथ सुनील की तलाश शुरू की। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने पर टीम ने सर्च अभियान बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य का चेहरा देख रो पड़ा पूरा गांव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से किया है एमजेएमसी
सुनील ने आईआईएमटी यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी व एमजेएमसी की पढ़ाई की है। वह 2022 में ही पासआउट हुआ है। इंटरमीडिएट माना इंटर कॉलेज कसेरूखेड़ा से किया है। परिजनों के मुताबिक, सुनील का सर्वाईवल नील के नाम से यू-ट्यूब चैनल है। परिजनों के मुताबिक, वह नेट की तैयारी में लगा हुआ था।