फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut College will be made better, will open new courses

मेरठ कॉलेज को बनाएंगे बेहतर, ओपन स्टेडियम को कराया जाएगा कवर्ड, खुलेंगे नए कोर्स

Mon, 05 Apr 2021 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 05 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Meerut College will be made better, will open new courses
meerut college in meerut - फोटो : amar ujala
मेरठ कॉलेज के ओपन स्टेडियम को कवर्ड कराया जाएगा। बीपीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम ऑनर्स जैसे नए कोर्स खुलेंगे। मूट कोर्ट हॉल वातानुकूलित होगा। विक्टोरिया पार्क में दो बास्केटबॉल और दो वॉलीबाल कोर्ट बनवाए जाएंगे। रविवार को सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. रामकुमार गुप्ता ग्रुप के प्रत्याशियों ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुरेश चंद जैन रितुराज, सचिव पद प्रत्याशी डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी एमके गुप्ता और अतिरिक्त सचिव पद के प्रत्याशी मनीष प्रताप ने कहा कि छात्रों-शिक्षकों के सुझाव लेकर कॉलेज को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


शॉप्रिक्स मॉल स्थित होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. राम कुमार गुप्ता ने अपने कार्यकाल में कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि कई विभागों में कक्षों का निर्माण कराया गया। वाईफाई की सुविधा दी गई। बीकॉम-एलएलबी, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी होम साइंस जैसे नए कोर्स खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉ. रामकुमार गुप्ता ने बताया कि निजी तौर पर उनकी तरफ से 30 होनहार छात्र-छात्राओं को हर साल पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जा रही है। कॉलेज को प्रदेश में सर्वाधिक नौ प्रोजेक्ट शोध के लिए मिले हैं। विक्टोरिया पार्क में 10 मीटर शूटिंग रेंज खोली गई।

कॉलेज के बेहतरी के लिए लड़ रहे चुनाव : रितुराज
प्रबंध समिति अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रख्यात उपन्यासकार सुरेश जैन रितुराज ने कहा कि वे उपन्यासकार से लेकर भाजपा के महानगर अध्यक्ष और तमाम पदों पर रहे हैं, लेकिन कभी किसी विवाद में नहीं रहे। मेरठ में जो शिक्षण संस्थाओं को सेठ दयानंद गुप्ता और अरविंद नाथ सेठ ने दिया, उसको बरकार करने के लिए पूरे ग्रुप ने उनको उम्मीदवार बनाया है। वे सभी को साथ लेकर चलेंगे।

कर्म को धर्म समझकर करेंगे काम : डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल
प्रबंध समिति सचिव पद प्रत्याशी डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि वे 1990 से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं। वे कर्म को धर्म समझकर काम करते हैं। मेरठ कॉलेज में पढ़ाई का अलग माहौल बनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़े इसको लेकर शिक्षकों-अभिभावकों का सामंजस्य बनाएंगे।

रुके कार्य होंगे पूरे
उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी एमके गुप्ता और अतिरिक्त सचिव पद प्रत्याशी मनीष प्रताप ने कहा कि जो कार्य नहीं हो सके, इस बार उनको पूरा करके कॉलेज को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

कार्यकारिणी के सभी सदस्य रहे शामिल
एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राकेश जैन, गौरव, जेपी अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अनिल जैन, संजीवेश्वर त्यागी एवं कार्यकारिणी सदस्य आदित्य माहेश्वरी, अमित बंसल, अनुज बंसल, अरुण गुप्ता, अतुल जैन, डॉ. एसपी देशवाल, जयवीर सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा एडवोकेट, पीयूष पंकज रस्तोगी, पीयूष कुमार दुबलिश, पराग अग्रवाल, राजपाल सिंह एडवोकेट, संजीव गुप्ता, शैलेंद्र जैन, शुभांकर शर्मा, शुभेंद्र मित्तल, सुशील कुमार और विजय मित्तल मौजूद रहे।

बिना आईकार्ड के नहीं डलेगी किसी की भी वोट
डॉ. रामकुमार गुप्ता ने कहा कि पिछली बार चुनाव में फर्जीवाड़े की शिकायत हुई थी, इसलिए इस बार बिना आईकार्ड के वोट नहीं डलेगी। जिनके आईकार्ड नहीं बने हैं, वे अभी भी बनवा सकते हैं। इसके लिए सदस्य आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र लेकर आएं। पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। सात अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। चुनाव में 1422 सदस्य मतदान करेंगे। 18 को मतदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed