{"_id":"63ff8163e81b250a8e0b7393","slug":"meerut-cold-store-accident-demolition-of-the-dilapidated-building-is-in-progress-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा: जर्जर इमारत को गिराने का कार्य जारी, सात लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा: जर्जर इमारत को गिराने का कार्य जारी, सात लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत
Wed, 01 Mar 2023 10:16 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Mar 2023 10:16 PM IST
सार
मेरठ कोल्ड स्टोर हादसा अपडेट : जर्जर इमारत को गिराने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन
शीतगृह को तोड़ने में जुटी जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के दौराला में पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के शीतगृह (जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज) में हुए धमाके में सात लोगों की जान चली गई थी। अब जर्जर इमारत को गिराने का कार्य चल रहा है, जो बुधवार को भी जारी रहा। इस बार आलू भंडारण करने वाली जगह पर मजदूरों को लगाकर लिंटर तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान शीतगृह के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही पास ही स्थित स्कूल में अवकाश रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को यहां हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी। पहले प्रशासन इमारत को ध्वस्त करने की तैयारी पर मंथन कर रहा था, लेकिन पूर्व विधायक चंद्रवीर ने स्वयं ही क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य एक कंपनी को दे दिया। मंगलवार से झुके हुए लिंटर को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ था। यह बुधवार को भी जारी रहा। इस बार मजदूरों को आलू भंडारण वाले स्थल की ओर जर्जर हिस्सा तोड़ने के लिए लगाया गया। यहां दिनभर मजदूर इस कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: चुप रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया से बनाई दूरी और चंद घंटों में कर गए ये बड़ा काम, हिरासत में एक भाई
विज्ञापन
पूर्व विधायक की तबीयत में सुधार
हादसे के बाद पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उनकी तबीयत में कुछ सुधार बताया गया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फोन पर बातचीत में चौधरी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि अब वह ठीक है और बृहस्पतिवार को मेरठ आएंगे। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की गई है और आगे भी हरसंभव सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut News : पुलिस ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े