Meerut: बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोयले से लदी मालगाड़ी, एक वैगन में लगी आग, स्टाफ की सूझबूझ से टला हादसा
मेरठ में आज सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन के एक वैगन में आग लग गई। वहीं शहर से तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में शनिवार सुबह सिटी स्टेशन पर हापुड़ से आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। हापुड़ से चलकर मेरठ के रास्ते सहारनपुर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। सिटी स्टेशन के कोचिंग स्टाफ ने आग लगते देख सूचना कंट्रोल रूम को दी। हालांकि स्टाफ की सूझबूझ और दमकल गाड़ियों के पहुंचने के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
जानकारी के अनुसार सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कोयले से लदी मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कोचिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद ट्रेन को पीछे हटाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लाया गया।
वहीं सूचना मिलते ही शहर से तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचकर तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में बड़ी कारवाई, हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियां जब्त
मालगाड़ी में आग लगने के कारण सुबह के समय मेरठ कैंट से चलकर रेवाड़ी जाने वाली शटल को प्लेटफॉर्म नंबर चार से गुजारा गया। आग पर काबू पाने के बाद 8.45 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। हाल ही में एक महीने पहले दौराला स्टेशन पर दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में भी आग लग गई थी।