फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Coal laden goods train caught fire at Meerut city station, fire in one wagon

Meerut: बर्निंग ट्रेन बनने से बची कोयले से लदी मालगाड़ी, एक वैगन में लगी आग, स्टाफ की सूझबूझ से टला हादसा

Sat, 14 May 2022 12:25 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 May 2022 12:25 PM IST
सार

मेरठ में आज सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन के एक वैगन में आग लग गई। वहीं शहर से तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Meerut: Coal laden goods train caught fire at Meerut city station, fire in one wagon
मालगाड़ी में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में शनिवार सुबह सिटी स्टेशन पर हापुड़ से आ रही कोयले से लदी मालगाड़ी बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। हापुड़ से चलकर मेरठ के रास्ते सहारनपुर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। सिटी स्टेशन के कोचिंग स्टाफ ने आग लगते देख सूचना कंट्रोल रूम को दी। हालांकि स्टाफ की सूझबूझ और दमकल गाड़ियों के पहुंचने के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कोयले से लदी मालगाड़ी के एक वैगन में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कोचिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद ट्रेन को पीछे हटाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लाया गया। 

विज्ञापन

 

वहीं सूचना मिलते ही शहर से तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचकर तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सहारनपुर में बड़ी कारवाई, हाजी इकबाल की 107 करोड़ की 125 संपत्तियां जब्त

मालगाड़ी में आग लगने के कारण सुबह के समय मेरठ कैंट से चलकर रेवाड़ी जाने वाली शटल को प्लेटफॉर्म नंबर चार से गुजारा गया। आग पर काबू पाने के बाद 8.45 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। हाल ही में एक महीने पहले दौराला स्टेशन पर दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में भी आग लग गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed