UP: स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, सहेली से छेड़छाड़, दहशत में पीड़िता
Meerut News : स्कूल से लौट रही कक्षा नौ की छात्रा को ईंख के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं उसकी सहेली के साथ दूसरे युवक ने छेड़खानी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्रा को खेत में खींचकर छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, दूसरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई।
पीड़ित छात्रा के पिता ने रोहटा थाने में पड़ोसी गांव निवासी दो छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरी गांव में ही स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा हैं। शनिवार को छुट्टी होने के बाद वे दोनों घर लौट रही थीं। उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के दो छात्र इन छात्राओं का पीछा कर रहे थे। यह छात्र पड़ोसी गांव जिटोला के निवासी बताए गए हैं।
कैथवाड़ी और जिटोला गांव के बीच सुनसान रास्ते पर इन दोनों छात्रों ने दोनों छात्राओं को ईंख के खेत में खींच लिया। एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरी छात्रा के साथ छेड़खानी की गई। किसी तरह एक छात्रा उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और पीड़ित छात्रा के पिता को जानकारी दी।
पिता पीड़ित छात्रा को लेकर रोहटा थाने पहुंचे और दोनों छात्रों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी
थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके