फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Class 11 student commits suicide by hanging herself in Ganganagar, chaos among family members

Meerut: गंगानगर में 10वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 18 Mar 2024 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Mar 2024 12:26 PM IST
सार

गंगानगर के रजपुरा में 10वी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने कुछ दिन पहले ही बोर्ड परीक्षा दी थी। उसने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Meerut: Class 11 student commits suicide by hanging herself in Ganganagar, chaos among family members
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मवाना रोड गंगानगर थाना क्षेत्र के रजपुरा में 10वी की छात्रा ने घर की पहली मंजिल के बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कई घंटे तक परिजन पोस्टमार्टम के लिए इनकार करते रहे, पुलिस और सामाजिक लोगों द्वारा समझाने पर परिजन माने। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मवाना रोड रजपुरा पेट्रोल पंप के बराबर में बने घर में विजय चौधरी का परिवार रहता है। उनकी 15 वर्षीय बेटी आराध्या उर्फ परी गंगानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में दसवीं की छात्रा थी। उसने दो सप्ताह पूर्व ही बोर्ड परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन

 

परिजनों के अनुसार रविवार रात वह घर के ऊपर बने कमरे में सोई थी। सोमवार सुबह जब परिजन जगाने पहुंचे तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों को शक हुआ उन्होंने खिड़की से देखा तो परी का शव फंदे में लटका हुआ था। घटना से घर में कोहराम मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लॉक तोड़कर दरवाजा खोला।

पुलिस के मुताबिक परी ने दुपट्टे के मदद से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की ही। दोपहर 1 बजे तक परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते रहे, वहीं गंगानगर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह  शव को पीएम के लिए भेजने पर अड़े रहे। समाज के लोगों द्वारा परिजनों को काफी देर समझाया गया, उसके बाद वह तैयार हुए।  

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, आत्महत्या का कारण पता करने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। 

पढ़ने में होशियार थी आराध्या
आराध्या गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित सुरेशी देवी हेमचंद्र त्यागी सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में 10वी की छात्रा थी। अभी दो सप्ताह पूर्व ही उसने बोर्ड परीक्षा दी थी। जानकारी के मुताबिक आराध्या पढ़ने में होशियार थी। पढ़ाई में वह हमेशा आगे रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed