फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Central Market Tension After Demolition Order: Shops Closed, Traders Removing Goods

Meerut: सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद हड़कंप, कई दुकानें बंद, व्यापारी सामान निकालने में जुटे

Sat, 07 Mar 2026 12:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Mar 2026 12:13 PM IST
सार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। कई दुकानों को बंद कर व्यापारी सामान निकालने में जुटे हैं, जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
Meerut Central Market Tension After Demolition Order: Shops Closed, Traders Removing Goods
सेंट्रल मार्केट में सामान हटाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जाने के बाद शनिवार सुबह से ही बाजार में हलचल और तनाव का माहौल देखने को मिला। कई दुकानों के शटर बंद रहे, जबकि कुछ दुकानदारों ने मजदूर लगाकर अपनी दुकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दुकानों से सामान हटाने में जुटे व्यापारी
सुबह से ही कई दुकानों के बाहर मजदूरों को सामान बाहर निकालते देखा गया। व्यापारियों का कहना है कि यदि प्रशासन कार्रवाई करता है तो उन्हें नुकसान से बचने के लिए पहले ही सामान सुरक्षित स्थान पर रखना पड़ेगा।
विज्ञापन

अधिकतर दुकानें रहीं बंद
सेंट्रल मार्केट में शनिवार को अधिकतर दुकानें बंद रहीं। कुछ दुकानों के शटर खुले भी थे, लेकिन उनमें भी सामान्य व्यापार नहीं हुआ। बाजार के कई हिस्सों में आधे से ज्यादा दुकानें बंद नजर आईं, जिससे पूरे इलाके में असमंजस और तनाव का माहौल बना रहा।

बाजार में हड़कंप, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
बाजार में स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस लगातार बाजार में निगरानी कर रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed