{"_id":"62cff16511db3b2abb5f03d4","slug":"meerut-case-against-14-people-including-bjp-mandal-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 14 लोगों पर मुकदमा, इस मामले को लेकर हुई कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 14 लोगों पर मुकदमा, इस मामले को लेकर हुई कार्यवाही
Thu, 14 Jul 2022 04:12 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 14 Jul 2022 04:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के लावड़ के महल गांव में परचून की दुकान पर सामान लेने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। गाली गलौज और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर भाजपा के लावड़ मंडल अध्यक्ष समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर आरोप
पुलिस के अनुसार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल फौजी का भाई सोनू मंगलवार देर रात मंदिर के पास बनी दुकान पर खड़ा था। वहीं पर बंजारा पक्ष के अली हसन भी पहुंच गए। यहां सामान लेने के बाद दोनों में कहासुनी हो गई। सोनू ने अली हसन के साथ मारपीट कर दी। सोनू ने भाई अनिल फौजी, सुनील व एक अन्य भाई के साथ मिलकर अली हसन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अली हसन को मृत समझ बंजारा पक्ष के लोगों ने उसे लावड़-मसूरी मार्ग पर लिटाकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
बुधवार को इस मामले में अलीहसन की ओर से ख्वाजीया ने अनिल फौजी, सोनू, सुनील व नीटू को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, अनिल पक्ष की ओर से अलीहसन, शरीफ अहमद, सलमान, पन्नू, कचौरी, इसरार, गुलर, गोली, फिरोज व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे दिन भी गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
शराब की पुष्टि के लिए लिए खून के सैंपल
पुलिस के अनुसार, अली हसन के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। शराब की पुष्टि के लिए चिकित्सकों ने अली हसन के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए गाजियाबाद स्थित एफएसएल भेजा है। हालांकि, चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में शराब की पुष्टि की है।
सत्ता के दबाव में काम कर रही पुलिस
अली हसन पक्ष ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। बताया कि सोनू व उसके तीन भाई अली हसन के साथ मारपीट और फायरिंग कर फरार हो गए। अली हसन पक्ष की ओर से कोई मारपीट नहीं की गई। इसके बाद भी नौ लोगों को नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने सोनू पक्ष के लोगों पर पांच धाराएं लगाई हैं, जबकि अली हसन पक्ष पर जानलेवा हमले समेत सात धाराएं लगाई हैं।