फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: car engulfed in the drain, Driver narrowly escaped after one and half hour

Meerut: नाले में समाई कार, मदद के लिए चिल्ला रहा था चालक, डेढ़ घंटे तक अटकी रही लोगों की सांसें

Sun, 09 Oct 2022 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Oct 2022 03:20 PM IST
सार

मेरठ में रविवार को नानक चंद्र इंटर कॉलेज के बराबर से गुजर रहे नाले में एक कार नाले में जा गिरी। कार सवार को आसपास के लोगों ने जैसे-तैसै सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Meerut: car engulfed in the drain, Driver narrowly escaped after one and half hour
नाले में समाई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां नानक चंद्र इंटर कॉलेज के बराबर से गुजर रहे नाले में सुभाष नगर के सामने एक कार नाले में जा गिरी। हालंकि समय पर स्थानीय लोग पहुंच गए और कार सवार की जैसे- तैसे जान बचाई गई। बताया गया कि बारिश के कारण नाले उफान पर हैं, ऐसे में नाला पट्टी से फिसलकर कार नाले में जा गिरी थी। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 1 बजे तेज बारिश के दौरान शहर निवासी खेमा हलवाई का बेटा आकाश अपनी कार लेकर नाले की पट्टी से गुजर रहा था। इसी दौरान कार के दबाव के चलते नाले की दीवार भरभराकर नाले में गिर पड़ी, साथ ही कार भी नाले में समा गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: सौतेली बेटी के चरित्र पर था शक, पिता ने ठेकेदार को फंसाने के लिए 15 साल की पिंकी को दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान कुछ लोग सामने एक मकान के नीचे बैठे हुए थे, उन्होंने कार नाले में डूबने का शोर मचा दिया। कार डूबने की सूचना पर पार्षद पवन चौधरी और भाजपा नेता उत्तम सैनी भी मौके पर पहुंच गए।

सभी लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन करके बुलाने का प्रयास किया लेकिन डेढ़ घंटे तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने जैसे-तैसे युवक को कार से निकाला। इसके बाद नगर निगम की जेसीबी लगभग 2:30 बजे मौके पर पहुंची और कार को भी नाले से बाहर निकाला गया।

पार्षद पवन चौधरी का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों को कई बार नाले की दीवार के संबंध में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की जिसका परिणाम यह हुआ कि युवक की जान जाते-जाते बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed