फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: car companies will open the secret of recovered engines from Sotiganj

मेरठ: सोतीगंज के कबाड़ियों की गिरफ्तारी को दबिश तेज, कार कंपनियां खोलेंगी बरामद इंजनों का राज

Mon, 30 Aug 2021 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Aug 2021 04:53 PM IST
सार

एसपी सिटी विनीत भटनागर के अनुसार सोतीगंज से बरामद 23 में से नौ इंजनों की जानकारी जुटाने के लिए कार कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। वांछित कबाड़ियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Meerut: car companies will open the secret of recovered engines from Sotiganj
सोतीगंज में कटते हैं चोरी के वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सोतीगंज में कबाड़ियों के गोदामों से बरामद नौ गाड़ियों के इंजनों का राज अब कार कंपनियां खोलेंगी। फोरेंसिक लैब की जांच में केवल आठ इंजनों की जानकारी ही मिल सकी थी, जबकि छह इंजनों के नंबर नष्ट होने के कारण जानकारी जुटाना चुनौती बना हुआ है। अब नौ इंजन ऐसे बचे हैं, जिनका पता फोरेंसिक टीम भी नहीं लगा पाई है। यह नंबर सभी कार कंपनियों को भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस ने कार्रवाई 27 जुलाई को की थी। कबाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए सोतीगंज के गोदामों से 23 चोरी के इंजन बरामद किए थे। फोरेंसिक लैब को 17 इंजनों की जानकारी जुटानी थी।
विज्ञापन


इनमें दो इंजन दिल्ली के मालवीय नगर से मई और जून माह में चोरी हुई गाड़ियों के मिले हैं। अब नौ इंजन ऐसे हैं, जिनकी जानकारी जुटाना चुनौती बना है। इन सभी इंजनों के लिए पुलिस कार कंपनियों से संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ियों की गिरफ्तारी को दबिश तेज
चोरी के 23 इंजनों के मामले में पुलिस ने 16 कबाड़ियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। इनमें से सात कबाड़ियों हाजी वहीद, नवाज शरीफ, परवेश उर्फ परवेज उर्फ पहाड़ी, मन्नू, साकिब उर्फ गद्दू, साजिद घोड़ा और जावेद को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

अब नौ कबाड़ी मोहसिन निवासी गंज बाजार सदर, सलीम उर्फ टरबो निवासी सोतीगंज, सोनू उर्फ तोतला निवासी पुर्वा फैय्याज अली देहलीगेट, जीशान उर्फ पव्वा निवासी गंज बाजार, सोहेल उर्फ शीला निवासी पुर्वा अहमद नगर, आबिद निवासी सोतीगंज, उजेर निवासी पटेल नगर देहलीगेट फरार हैं। 

कंपनियों से मांगी गई जानकारी
सोतीगंज से बरामद 23 में से नौ इंजनों की जानकारी जुटाने के लिए कार कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। वांछित कबाड़ियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed