फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MEERUT: Car burnt down near Commissioner office, MNREGA Ombudsman saved life by jumping

MEERUT: कमिश्नर आवास चौराहे के पास धूं-धू जली कार, महिला मनरेगा लोकपाल ने कूदकर बचाईं जान

Sat, 01 Oct 2022 10:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Oct 2022 10:06 PM IST
सार

कार में अचानक लगी तो महिला मनरेगा लोकपाल ने कूदकर जान बचाईं। महिला मनरेगा लोकपाल ने साजिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MEERUT: Car burnt down near Commissioner office, MNREGA Ombudsman saved life by jumping
कार में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कमिश्नर आवास चौराहे के पास एक गाड़ी में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं जलकर राख हो गई। गाड़ी में सवार मनरेगा लोकपाल अंशु त्यागी ने कूदकर जान बचाईं। अंशु त्यागी का आरोप है कि साजिश के तहत गाड़ी में आग लगाई गई है। वह दो ग्राम प्रधानों की जांच कर वापस लौट रही थी। प्रधानों, सेकेट्री और ड्राइवर की उच्च स्तर से जांच कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी अंशु त्यागी मेरठ मंडल की मनरेगा लोकपाल है। वह शनिवार को सेकेट्री पवन कुमार को साथ लेकर मसूरी व मुजफ्फरनगर सैनी ग्राम प्रधान की जांच करने के लिए गई थी। शाम 6:30 बजे अंशु त्यागी ड्राइवर के साथ गाड़ी से लौट रही थीं। कमिश्नरी आवास चौराहे पर ड्राइवर ने गाड़ी बंद कर दी और वह अंशु को गाड़ी देकर अपने घर चला गया। अंशु गाड़ी लेकर कुछ दूरी पर चली, तभी गाड़ी से आवाज आने लगी। इससे पहले वह कुछ समझ पाती कि अचानक गाड़ी के अगले हिस्से में आग लग गई। 
विज्ञापन


आग की लपटें उठी तो अंशु ने गाड़ी से कूदकर जान बचाईं। वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो गई। अंशु त्यागी का कहना है कि वह कई ग्राम प्रधानों की जांच कर रही थीं, जिसमें प्रधानों के भ्रष्टाचार की पोल खुल रही हैं। शनिवार को मसूरी और सैनी गांव के प्रधानों की जांच करने के लिए सेकेट्री पवन कुमार से कहा था, लेकिन वह रविवार को जांच करने की बात कहने लगे, लेकिन वह नहीं मानीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला

उन्होंने दोनों गांव में पहुंचकर जांच की। गाड़ी में आग लगने के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। अंशु त्यागी का कहना है कि उनकी डीजल की 2013 मॉडल की गाड़ी है। दो दिन पहले ही गाड़ी की कंपनी में सर्विस कराई थी। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि डीजल की गाड़ी में आग बहुत कम लगती है। अंशु ने ग्राम प्रधानों, सेकेट्री और ड्राइवर पर आग लगने के पीछे साजिश करने का शक जताया है। जिसको लेकर उच्च अधिकारियों से जांच करने की मांग की। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि मामले की जांच करेंगे। फायर ब्रिगेड से भी रिपोर्ट ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: Navratri 2022: नवरात्र में सौहार्द के सितारे जड़ रहीं ये मुस्लिम महिलाएं, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed